{"_id":"6163415d8ebc3e05e6219bba","slug":"dengue-sting-continues-68-sick-ambala-news-knl86103661","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के डंक का कहर जारी, 68 हुए बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के डंक का कहर जारी, 68 हुए बीमार
विज्ञापन
Dengue sting continues, 68 sick
- फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। जिले में डेंगू का कहर जारी है। अब तक विभिन्न स्थानों से 68 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के डेंगू से बचने के दावे पूरी तरह से विफल साबित हो रहे हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के पत्र जारी करने के करीब तीन माह बाद निगम ने फॉगिंग का शेड्यूल जारी किया है लेकिन नगर निगम शेड्यूल के अनुसार भी काम नहीं कर पा रहा है।
बता दें कि नगर निगम की ओर से इससे पहले भी फॉगिंग का शेड्यूल जारी किया गया था। उस दौरान एक वार्ड में दो से तीन दिनों तक फॉगिंग का शेड्यूल जारी हुआ था। मगर, उसके कुछ ही दिन बाद नया शेड्यूल जारी कर दिया गया और अब वह शेड्यूल भी धरा का धरा रह गया है। हालात यहां तक हैं कि बहुत से वार्ड में न तो पहले फॉगिंग हुई थी और न ही अब फॉगिंग हो सकी है।
लगातार जारी है नोटिस थमाने का सिलसिला
स्वास्थ्य विभाग की ओर घर-घर जाकर लारवा जांच करने व नोटिस थमाने का सिलसिला लगातार जारी है। विभाग की ओर से 7 हजार के करीब लोगों को नोटिस थमाया जा रहा है और 40 हजार से अधिक घरों में विभाग दस्तक दे चुका है। इसमें से कई घर तो ऐसे हैं जिनमें दो बार तक स्वास्थ्य विभाग जांच कर चुका है। मगर, फॉगिंग की ढीली कार्रवाई के चलते डेंगू के नए संक्रमित मरीज मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। राहत की बात यह है कि रविवार को किसी नए डेंगू के नए मरीज की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने शुरुआत से ही डेंगू से निपटने के लिए प्रयास किए। अभी भी हमारा काम लगातार जारी है। जब तक डेंगू का सीजन खत्म नहीं हो जाता है हमारा प्रयास इसी तरह जारी रहेगा।
- संजीव सिंगला, जिला डेंगू मलेरिया नियंत्रक अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग अंबाला।
हमारी ओर से लगातार प्रयास जारी है। तेजी के साथ फॉगिंग का काम किया जा रहा है। जल्द से जल्द सभी वार्ड में फॉगिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा।
-सुशील कुमार, सहायक सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर निगम अंबाला।