{"_id":"64f4eb3f53ee1c6a2404b0a6","slug":"dengue-patients-increased-two-patients-on-one-bed-ambala-news-c-36-1-sknl1003-9728-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: डेंगू के मरीज बढ़े, एक बेड पर दो मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: डेंगू के मरीज बढ़े, एक बेड पर दो मरीज
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला में डेंगू के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। रविवार को नारायणगढ़, मुलाना, सरसेहड़ी और शहर से छह नए मरीज आने पर मरीजों का आंकड़ा 89 तक पहुंच गया। बेकाबू हो रहे हालात के बीच अस्पतालों में भी मरीजों को रखने की जगह कम पड़ने लगी है।
अमर उजाला की टीम ने छावनी नागरिक अस्पताल में बने डेंगू वार्ड का जायजा लिया तो वार्ड में एक बेड पर दो-दो मरीज थे। मरीजों ने बताया कि वह जब से वार्ड में दाखिल हैं तो मरीजों की संख्या में कमी नहीं हुई। जबकि स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पूरे जिलेभर में कुल 89 मरीज होने का दावा किया जा रहा है।
उधर, डेंगू वार्ड में दाखिल मरीजों में राहत की बात यह है कि उनके 15-20 हजार से ज्यादा प्लेटलेट्स हैं। मरीजों ने बताया कि उनके शरीर में लक्षण डेंगू वाले हैं, लेकिन रिपोर्ट में पुष्टि नहीं है। ऐसे में वह अस्पताल में उपचाराधीन है। उधर, लोग इम्यूनिटी पाॅवर कम होने पर दवाओं की अपेक्षा कीवी और नारियल पानी का सेवन करके कर रहे हैं। यही कारण है कि कीवी और नारियल पानी के दामों में उछाल आया है। अब तक कीवी एक पीस 30 रुपये में मिल रहा था, उसका दाम 40 से 50 हो गया है। इसी तरह 40-50 रुपये में बिकने वाला नारियल पानी 70 रुपये तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
महंगा हो गया नारियल पानी
छावनी निवासी आरिफ ने बताया कि वह पिछले 12 साल से नारियल पानी बेच रहा है। वह बंग्लूरू से ट्रक के माध्यम से नारियल पानी मंगवाता है। पहले 40 से 50 रुपये तक एक नारियल बेचते थे, लेकिन अब 70 रुपये तक बेचना पड़ रहा है। आगे से ही नारियल महंगा आ रहा है।
फोटो: 28
सात दिन से एक भी बेड नहीं हुआ खाली
शाहबाद निवासी 16 वर्षीय ऋषभ ने बताया कि उसे करीब 10 दिन से बुखार हो रहा है। पहले वह अपने घर के पास ही डाॅक्टर से दवा लेकर खाता रहा, लेकिन आराम नहीं आया तो टेस्ट करवाने पर पता लगा कि 38 हजार प्लेटलेट्स रह गए। अस्पताल आए तो कोई बैड ही नहीं खाली था। मजबूरन दूसरे मरीज के साथ ही सात दिन से लेटना पड़ रहा है।
फोटो: 29
चार दिन से बेड पर दो मरीज
बीडी फ्लोर मिल स्थित सिमरन विहार निवासी दीपांशु ने बताया कि 17 साल का है और 12वीं का छात्र है। उसे एक सप्ताह से बुखार है। दवा लेने पर आराम नहीं आया तो टेस्ट कराया। उसके 35 हजार प्लेटलेट्स आए थे। अस्पताल में चार दिन से ही दूसरे मरीज के साथ बेड पर लेटकर उपचार करा रहा है। अब प्लेटलेट्स 21 हजार 500 रह गए है।
फोटो : 30
पांच हजार रह गई थी प्लेटलेट्स
पंजाब के डेराबस्सी स्थित गांव भंकरपुर निवासी श्यामबीर ने बताया उसे पिछले एक सप्ताह से बुखार है। तीन दिन पहले उसने टेस्ट करवाया तो उसके महज 5 हजार प्लेटलेट्स रह गए थे। तुरंत उसे छावनी के नागरिक अस्पताल में लेकर आये और उपचार शुरू करवाया। कल हुए टेस्ट में प्लेटलेट्स बढ़ गए।
फोटो : 31
प्लेटलेट्स आए थे 50 हजार
छावनी के गणेश विहार निवासी सागर ने बताया कि वह 25 साल का है और तीन दिन पहले वह छावनी नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए आया था। उसकी 50 हजार प्लेटलेट्स थी। जांच के बाद उसे अस्पताल में दाखिल कर लिया। इलाके में कई लोग इसी तरह बीमार है।
डेंगू बुखार के लक्षण
अचानक तेज बुखार का होना, छाती और ऊपर के हिस्सों में दानों का निकलना। सिर के आगे वाले हिस्से में जोर का दर्द। आंखों के पिछले हिस्से में दर्द। भूख न लगना, उल्टी आना डेंगू के लक्षण है।
डेंगू से बचने के लिए रखे विशेष ध्यान
अपने घर के आसपास पानी जमा न होने दे, क्योंकि खड़े हुए पानी में ही मच्छर पनपता है। कूलर, फूलदान, पशु व पक्षियों के पानी के बर्तन, होदी को सुखाकर पानी दें। पानी से भरे गड्ढों को मिट्टी से भर दें और यदि संभव न हो तो हर सप्ताह उसमें काला तेल डाल दें। मच्छर से बचाव के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहने व सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। बुखार होने पर डॉक्टर की सलाह लें।