{"_id":"653c03bb03e516b98409fa78","slug":"dengue-health-department-served-8500-notices-corporation-limited-to-15-ambala-news-c-36-1-amb1003-12883-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू : स्वास्थ्य विभाग ने थमाए 8500 नोटिस, 15 पर निगम सिमटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू : स्वास्थ्य विभाग ने थमाए 8500 नोटिस, 15 पर निगम सिमटा
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले में डेंगू के डंक का प्रकोप बढ़ रहा है। रोजाना डेंगू के नए मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार शाम तक जिले में 471 मामले डेंगू के सामने आ चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग लारवा मिलने पर जिले में 8500 नोटिस भी लोगों को दे चुका है। नोटिस मिलने पर 48 घंटे में लारवा को खाली करना होता है। वहीं, नगर निगम ने खाली प्लाटों से पानी निकालने को लेकर 15 लोगों को ही नोटिस दिए हैं। दूसरी ओर फॉगिंग के लिए मेयर और पार्षद सवाल खड़े कर रहे हैं। मेयर शक्ति रानी शर्मा का कहना है कि उनको फॉगिंग का शेड्यूल अधिकारियों ने नहीं दिया। जबकि नगर निगम अधिकारी सभी वार्डों में एक बार फॉगिंग करने की बात कह रहे हैं। दूसरी तरफ निगम दूसरी बार फॉगिंग करने के लिए अपनी तैयारी कर रहा है। वहीं, नारायणगढ़-शहजादपुर क्षेत्र में ज्यादा केस सामने आ रहे हैं, जबकि अंबाला शहर व छावनी में 40 से ऊपर केस आ चुके हैं।
दो-दो सदस्य जांच रहे लारवा
स्वास्थ्य विभाग ने लार्वा चेकिंग के लिए जिले में 20 टीमों को कार्य सौंपा है। एक टीम में दो सदस्य हैं। यह सदस्य लोगों के घरों में जाकर लारवा चेक करते हैं। अभी तक टीम 8500 लोगों को नोटिस दे चुकी है और 48 घंटे में लारवा भी खाली करवाया गया है। यह टीम लगातार घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं। नगर निगम को फॉगिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग दवाई दे रहा है।
विज्ञापन
खाली प्लाॅटों के मालिकों से मांगा जवाब
नगर निगम सेनेटरी इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि निगम की ओर से शहर के सभी 20 वार्ड में एक बार फॉगिंग कराई जा चुकी है। फोगिंग करने के लिए एक बड़ी और दो छोटी मशीन लगाई हैं। हर मशीन पर दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उनके पास खाली प्लाॅट में पानी भरा होने को लेकर शिकायत आई है। अभी तक 15 लोगों को नोटिस दिया जा चुका है। जहां भी मांग होती है, वहां भी फॉगिंग करवाई जा रही है। अब दोबारा फिर से नगर निगम के सभी 20 वार्डों में फॉगिंग करवाई जाएगी। घरों में जाकर भी फॉगिंग की जा रही है।
वार्ड-4 में पार्षद ने करवाई फॉगिंग
वार्ड-4 पार्षद विजय कुमार टोनी चौधरी के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने वार्ड में फॉगिंग की। कर्मचारियों ने गलियों और घरों के अंदर भी फॉगिंग की। पहले भी निगम ने बलदेव नगर के एरिया में फॉगिंग की। पार्षद विजय कुमार टोनी ने बताया कि वार्ड में शुक्रवार को फॉगिंग करवाई गई है। थोड़े दिनों बाद दोबारा फॉगिंग करवाई जाएगी ताकि लोगों को राहत मिल सके।
पिछले वर्षों में आए केस
साल डेंगू मलेरिया
2014 10 79
2015 552 112
2016 511 81
2017 232 35
2018 110 05
2019 252 07
2020 42--
2021 686--
2022 384--
2023 471 01
इस बार दो केस चिकिन गुनिया के भी मिले।
वर्जन
जिले में लारवा चेकिंग के लिए टीम घर-घर जा रही हैं। जहां भी लारवा मिला है, वहां लोगों को करीब 8500 नोटिस दिए जा चुके हैं और लारवा को खाली करवाया गया है। स्वास्थ्य विभाग डेंगू को लेकर लोगों को जागरूक भी कर रहा है।
डॉ. सुनील हरि, जिला महामारी अधिकारी।

2020 42
2021 686
2022 384