फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dengue confirmed in record 558 patients after six years, 20 new cases

छाह साल बाद रिकॉर्ड 558 मरीजों में डेंगू की पुष्टि, 20 नए मामले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Dengue confirmed in record 558 patients after six years, 20 new cases
अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन बुखार के मरीज। - फोटो : Ambala
छह साल बाद जिले में रिकॉर्ड 558 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। 2015 में कुल 552 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। वहीं शनिवार को भी 20 नए मामले सामने आए हैं। एकाएक बढ़े मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है। कई प्रयासों के बाद भी डेंगू को रोक पाना स्वास्थ्य विभाग के लिए मुश्किल हो रहा है। अब उम्मीद गिरते तापमान पर टीकी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री से आने के बाद ही डेंगू का खात्मा हो सकता है। जबकि इस समय मौसम विभाग की माने तो अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री के करीब है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि 15 नवंबर के बाद डेंगू के मामलों में कमी आनी शुरू हो जाएगी। वहीं तापमान को देखते हुए अभी डेंगू पर कंट्रोल होना संभव नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

डिफेंस कॉलोनी से आए नवीन की बहन ने बताया कि उसके भाई की चार दिन से तबीयत खराब है। पहले उसे प्राइवेट अस्पताल में दिखाया था। जब असर नहीं पड़ा तो नागरिक अस्पताल आ गए। यहां पर उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपेड़ा से आए नवीन ने बताया कि उसे दो दिन से तेज बुखार आ रहा है। गत दिवस ही वह अस्पताल में दाखिल हुआ है, जहां उसे उपचार दिया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही वह ठीक होकर वापस घर लौट जाएगा।
सपेड़ा से आई आरती ने बताया कि उसे पिछले चार दिन से बुखार है। शुरुआत में प्राइवेट केमिस्ट से दवाई खाकर देखी, जब असर नहीं हुआ तब दो दिन पहले ही अस्पताल में आई है। जहां पर उपचार चल रहा है।

मिठापुर से आए सुभाष ने बताया कि उसकी 6 नवंबर को तबीयत खराब हुई थी। पहले उसने बाहर से ही दवाई ली, लेकिन ज्यादा असर नहीं हुआ। वह सिविल अस्पताल में दाखिल हो गए। यहां पर उनका उपचार चल रहा है।
बोह से आए राजकुमार ने बताया कि उनकी पिछले तीन दिन से तबीयत खराब है। दो दिन पहले ही अस्पताल में आए थे अभी तक तो ज्यादा असर दिखाई नहीं दिया है।
शनिवार को एक साथ 20 मामले आए हैं। उम्मीद है 15 नवंबर के बाद से स्थिति में सुधार आना शुरू हो जाएगा।
- कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed