फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Demonstration of corona warriors for re-employment

दोबारा नौकरी के लिए कोरोना योद्धाओं का प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of corona warriors for re-employment
अंबाला। कोरोना योद्धाओं ने दोबारा पर नौकरी रखने की मांग के लिए रविवार को अंबाला छावनी बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया। उन्होंने सर्व कर्मचारी संघ की अगुवाई में शासन के खिलाफ नारेबाजी की और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा जारी आदेशों को लागू करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

बस स्टैंड अंबाला कैंट स्थित धरना स्थल पर बैठे कोरोना योद्धाओं ने रोजगार बहाल न होने पर सड़कों पर उतरने का एलान किया है। जानकारी के अनुसार बस स्टैंड पर एकत्रित हुए कोरोना योद्धाओं का गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निवास स्थान तक रोष मार्च निकालने की योजना थी। धरने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कोरोना योद्धाओं के एक शिष्टमंडल को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया। पुलिस अपनी गाड़ी में बैठाकर कोरोना योद्धाओं के शिष्टमंडल को साथ ले गई। गृहमंत्री विज ने उन्हें 10 दिन में कार्यवाही का आश्वासन दिया। कोरोना योद्धाओं ने कहा कि अगर मांगें नहीं पूरी होती है तो वह 12 जून को दोबारा से प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

कोरोना योद्धाओं ने कहा कि कोविड काल में उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना दिन रात मरीजों की सेवा की, लेकिन कोरोना जाते ही स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश भर के 2212 कर्मचारियों को एक झटके में हटा दिया। इस संदर्भ में उन्होंने सात अप्रैल को महानिदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं तथा निदेशक मेडिकल एजूकेशन व मिशन निदेशक (एनएचएम) को ज्ञापन दिया था, जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने उनका रोजगार बहाल करने के आदेश जारी किए थे, लेकिन अभी तक आदेश लागू नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed