फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Demonstration of cleaning workers angry for not being confirmed

Ambala News: पक्का न किए जाने से नाराज सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of cleaning workers angry for not being confirmed
नारायणगढ़। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबद्ध नगर निगम के सफाई कर्मचारी मंगलवार को दूसरे दिन भूख हड़ताल पर रहे। साथ ही नारायणगढ़ में नगर पालिका कर्मचारी संघ ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर क्रमिक भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रखी। सफाई कर्मचारी लवकेश कुमार, हरमेश सिंह, राम सिंह, राकेश कुमार व नारायाणगढ़ में प्रदीप, जगन्नाथ, किरण पाल, सागर और छज्जू राम पालिका गेट पर अनशन पर बैठे। इकाई प्रधान मांगे साहिब ने कहा कि प्रदेश की भाजपा-जजपा सरकार में कर्मचारी, जनता व बेरोजगार सभी परेशान हैं। पे-रोल के सफाई व फायर कर्मी पक्का न करने से नाराज हैं। वहीं जनसंख्या व क्षेत्रफल के हिसाब से पर्याप्त सफाई कर्मचारियों की भर्ती न होने से बेरोजगार युवा हताश हैं।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के ब्लाॅक प्रधान स. सतनाम सिंह व सीटू नेता सतीश सेठी ने कहा कि सरकार के निर्देशों पर पालिका प्रशासन ने घर-घर से कूड़ा उठाने का काम प्राइवेट कंपनी को लगभग एक करोड़ 32 लाख रुपये सालाना पर दिया हुआ है। नगर पालिका इसके नाम पर 600 रुपये सालाना हर घर से शहरवासियों से वसूलती है। कंपनी कूड़ा उठाने का जोखिम भरा काम जिन बेरोजगारों से लेती है, उनकी नौकरी की कोई सुरक्षा नहीं है। मनमर्जी से काम से हटा दिया जाता है। ऊपर से वेतन भी बहुत कम है। सरकार को चाहिए था कि वह यह राशि कंपनी को देने की बजाए पक्के रोजगार देने पर खर्च करती जिससे सैकड़ो गरीब परिवारों की आर्थिक हालत में सुधार होता। इसके विपरीत सरकार को कंपनियों के मुनाफे की ज्यादा चिंता है। सेठी ने कहा कि बुधवार को बराड़ा में नगर पालिका कर्मचारियों के उत्पीड़न के खिलाफ होने वाले रोष प्रदर्शन में सीटू भी भाग लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed