{"_id":"66648d365866707f730953e7","slug":"demand-for-night-bus-service-for-narayangarh-assurance-received-ambala-news-c-36-1-sknl1017-124281-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नारायणगढ़ के लिए रात्रि बस सेवा की मांग, मिला आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नारायणगढ़ के लिए रात्रि बस सेवा की मांग, मिला आश्वासन
विज्ञापन
नारायणगढ़। अंबाला शहर और अंबाला कैंट से नारायणगढ़ के लिए देर शाम व रात्रि में बस चलाने की मांग को लेकर क्षेत्र के लोग जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र राणा के नेतृत्व में रोडवेज महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा से मिले। जीएम रोडवेज अश्वनी डोगरा ने लोगो को आश्वासन दिया कि जल्द ही लोगो की यह मांग पूरी की जाएगी और यह बस सेवा शुरू की जाएगी।
जीएम से मिलकर लोगों ने अनुरोध किया कि अंबाला शहर से नारायणगढ़ के लिए रात्रि के समय 8 बजे तथा अंबाला कैंट से रात्रि नौ बजे नारायणगढ़ के लिए बस चलाई जाएं जिसे कालाआम्ब तक चलाया जाए। बस सर्विस रात्रि के समय नहीं होने से प्रवासी श्रमिक जो काला आम्ब की फैक्ट्रियों में काम करते हैं और ट्रेन से बिहार, यूपी और अन्य राज्यों से अंबाला कैंट आते हैं और वहां से रात्रि के समय काला आम्ब जाना उनके लिए दुश्वार हो जाता है।
इतना ही नहीं नारायणगढ़, शहजादपुर क्षेत्र के जो दुकानदार और अन्य लोग दिल्ली, लुधियाना आदि शहरों में आपने काम से जाते हैं, उन्हें भी रात्रि के समय बस नहीं होने से काफी समस्या का सामना करना पड़ता हैं। पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र राणा ने भी लोगों की इस जायज मांग का समर्थन करते हुए रात्रि के समय बस सेवा शुरू करने को कहा है। उन्होंने कहा कि बस सेवा जब शुरू की जाए तो इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए जिससे लोग इस बारे में जागरूक हो सकें।