फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Demand for arrest of accused in indecency case from MP, BJP workers demonstrated

-सांसद से अभद्रता मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग,भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Demand for arrest of accused in indecency case from MP, BJP workers demonstrated
नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : Ambala
नारायणगढ़। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी से अभद्रता के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए सोमवार को लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ रोष जताया और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आरोपियों ने सांसद की गाड़ी का रास्ता रोककर गाड़ी पर डंडे बरसाने, गाली गलौज करने, जान से मारने की धमकी दी थी, लेकिन चार दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि जब पुलिस एक सांसद पर हमला करने वाले नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकती तो आम लोगों की शिकायतों पर कार्रवाई कैसे होगी। इससे पहले स्थानीय भाजपा कार्यालय पर काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता इकट्ठे हुए और लघु सचिवालय पहुंचे। यहां पर एसडीएम ने उनकी बात सुनी। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में एसपी अंबाला से बात हुई है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम बनी दी गई है लेकिन गणतंत्र दिवस पर ड्यूटी लगने के कारण देरी हो रही है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को 28 तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed