फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Delighted the congregation with divine Gurbani

Ambala News: इलाही गुरुबाणी से किया संगत को निहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Delighted the congregation with divine Gurbani
अंबाला सिटी के राम नगर पालिका विहार गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन करते जत्थे। प्रवक्ता
अंबाला सिटी। साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज, भाई सतिदास जी, भाई मतिदास जी, भाई दयाला जी का बलिदानी पर्व मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस उपलक्ष्य में पिछले सप्ताह हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी और श्री गुरु हरगोबिंद साहिब सेवा सोसायटी, सभी सिंह सभा सोसायटी, सभी स्त्री सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी और गुरुद्वारा कमेटी और समूह संगत के सौजन्य से साप्ताहिक समागमों की लड़ी शुरू की थी।
इस कड़ी में शनिवार को सुबह सात से नाै बजे तक दो घंटे के लिए गुरुद्वारा राम नगर पालिका विहार में कीर्तन समागम का आयोजन किया। समागम की शुरुआत भाई सुखदेव सिंह के कीर्तन जत्थे ने की। उन्होंने इलाही गुरबाणी से संगत को निहाल किया। इस दौरान गुरुद्वारा मंजी साहिब के मुख्यग्रंथी भाई सतनाम सिंह विशेष तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने संगत को गुरु महाराज की शिक्षाओं पर चलने के लिए प्रेरित किया। समागम के अंत में ग्रंथी सिंह ने गुरु चरणों अरदास की और पावन हुक्मनामा संगत को सुनाया। इस मौके पर श्री गुरु हरगोबिंद साहिब सेवा समिति के प्रधान और पूर्व एचएसजीएमसी कार्यकारी सदस्य टीपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु धाम यात्रा
धन-धन श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व को इस बार पूरे देश-विदेश में पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। वहीं पंथ के महान कथावाचक ज्ञानी शेर सिंह की तरफ से शहीदी पर्व मनाने के लिए और गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षाओं का प्रचार करने के लिए 22 जून रविवार को गुरु धाम यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह गुरु धाम यात्रा गुरुद्वारा शहीद गंज (अलीमाजरा) से सुबह आठ बजे आरंभ होगी।

अंबाला सिटी के राम नगर पालिका विहार गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन करते जत्थे। प्रवक्ता

अंबाला सिटी के राम नगर पालिका विहार गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन करते जत्थे। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed