{"_id":"64dd3ef7fc08b3f91e0813f8","slug":"delhis-textile-businessman-father-and-son-cheated-of-rs-92-lakh-ambala-news-c-36-1-sknl1003-8684-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दिल्ली के कपड़ा कारोबारी पिता पुत्र से 92 लाख रूपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दिल्ली के कपड़ा कारोबारी पिता पुत्र से 92 लाख रूपये की धोखाधड़ी
विज्ञापन
अंबाला। दिल्ली के कपड़ा कारोबारी पिता पुत्र ने अंबाला शहर के पति, पत्नी और उनके बेटे पर 92 लाख रूपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इस मामले में गृहमंत्री अनिल विज को दी शिकायत के बाद थाना अंबाला सिटी पुलिस ने तीन आरोपी हरसिदक सिंह, गुरप्रीत सिंह व महिला डिंपल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
थाना अंबाला सिटी पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली की प्रेम गली गांधी नगर निवासी सतीश जैन ने बताया कि वह एवीएस टेक्सटाइल के नाम से कपड़े का कारोबार करता है। इस कंपनी में वह और उसका बेटा निदेशक हैं। दिल्ली के गांधी नगर गुरुद्वारा गली में गुरप्रीत सिंह की फैशन गुरू के नाम से कपडे़ का व्यवसाय करता है। वह स्थाई तौर पर अंबाला शहर का निवासी है, पीड़ित के अनुसार आरोपी हरसिदक सिंह प्रार्थी व उसके बेटे की उपरोक्त फर्म व कंपनी के कार्यालय में सितंबर 2022 में आया और बताया कि वह कपड़े की अच्छी-खासी बिक्री करता है। उसने हमारे से उधारी में कपड़ा खरीद कर अधिक मार्जिन जल्द ही देने का लालच दिया। आरोपी ने पीड़ित पिता पुत्र से धोखाधडी की मंशा से और लालच दिया कि साल में करोड़ों रूपये की टर्नओवर कर सकता है। इसके बाद दोनों पीड़ित पिता पुत्र आरोपी की बातों में आ गए।
आरोपी, हरसिदक सिंह को कपड़ा उधार में देने को राजी हो गए। शुरू में आरोपी ने अपना विश्वास जमाने की मंशा से बेचे गए कपड़े की कीमत किस्तों में अदा की। जिसके कारण प्रार्थी व उसके बेटे का विश्वास आरोपी पर जमने लगा। इसके बाद प्रार्थी, आरोपी की फर्म को नियमित कपड़ा उधारी में सप्लाई करते रहे। इसके कुछ समय बाद आरोपी हरसिदक सिंह के खिलाफ बाजार में लोगों का रुपये न देने की शिकायतें मिलनी शुरू हो गई। जिस पर प्रार्थी ने आरोपी को कपडे़ की सप्लाई करना बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी पीड़ित के पास गया और अपने साथ पिता गुरप्रीत को भी ले गया। जहां पर गुरुप्रीत ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपी की मां भी पीड़ित को समझाया। इस फिर से कारोबार शुरू हो गया। इस तरह से 1 जून तक 92 लाख की देनदारी आरोपी पर खड़ी हो गई। पता चला कि आरोपी दिल्ली से अपना कारोबार समेटकर अंबाला सिटी अपने घर आ गया। इसके बाद पीड़ित ने जब अपने रुपये मांगे तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें आरोपी के घर से भगा दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।