फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Delay in FIR in case of beating, leave alone independent witness, not even medical treatment was done

Ambala News: पिटाई के मामले में एफआईआर में देरी, स्वतंत्र गवाह तो दूर मेडिकल भी नहीं कराया

Sat, 14 Feb 2026 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 14 Feb 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Delay in FIR in case of beating, leave alone independent witness, not even medical treatment was done
अंबाला सिटी। पिटाई और धमकी देने के मामले में अदालत ने निचली अदालत के फैसले को पलट दिया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हितेश गर्ग की अदालत ने आरोपी विजेंद्र पाल सिंह को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। अदालत ने अपने 11 पन्नों के फैसले में कई महत्वपूर्ण टिप्पणियां कीं, जिसके आधार पर आरोपी को बरी किया गया।
विज्ञापन

इसमें वारदात 14 नवंबर 2016 की बताई गई, जबकि प्राथमिकी 28 नवंबर को यानी करीब 14 दिन बाद दर्ज कराई गई। अभियोजन पक्ष इस देरी का कोई ठोस कारण नहीं बता सका। घटना घनी आबादी वाले इलाके में हुई थी, फिर भी पुलिस ने किसी स्वतंत्र गवाह को शामिल नहीं किया।
विज्ञापन

गवाही देने वाले सभी लोग शिकायतकर्ता के परिवार के ही सदस्य थे। इलाके में सीसीटीवी कैमरे लगे होने की बात स्वीकार की गई थी, लेकिन पुलिस ने जांच के दौरान न तो फुटेज कब्जे में ली और न ही उसे कोर्ट में पेश किया। यहां तक कि मेडिकल रिपोर्ट तक पेश नहीं की गई। इसी अधार पर कोर्ट ने आरोपी को बरी कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन





बॉक्स



वर्ष 2022 में सीजेएम कोर्ट ने सुनाई थी सजा



यह मामला 14 नवंबर 2016 का है। आरोप था कि आरोपी विजेंद्र पाल ने मिलप नगर स्थित शिकायतकर्ता सरबजीत वर्मा के घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की और परिवार को जान से मारने की धमकी दी । इस संबंध में अंबाला सिटी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सीजेएम कोर्ट ने 2 सितंबर 2022 को विजेंद्र पाल को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई थी, जिसके खिलाफ आरोपी ने उच्च अदालत में अपील दायर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed