{"_id":"67367b85047618ef0d05ed57","slug":"delay-in-construction-of-culvert-fine-of-rs-25-lakh-imposed-on-contractor-ambala-news-c-36-1-amb1001-132697-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पुलिया के निर्माण में देरी, ठेकेदार पर लगाया 25 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पुलिया के निर्माण में देरी, ठेकेदार पर लगाया 25 लाख का जुर्माना
विज्ञापन
अंबाला। कबाड़ी बाजार की पुलिया के धीमे निर्माण की गाज ठेकेदार पर गिर गई है। नगर परिषद ने नोटिस देने के बाद ठेकेदार पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 10 प्रतिशत के हिसाब से 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है जोकि उसकी अग्रिम जमा करवाई गई राशि से काटा जाएगा। वहीं ठेकेदार को चेतावनी दी गई है कि अगर उनसे जल्द काम पूरा नहीं किया तो उसका ठेका रद्द कर दिया जाएगा और उसकी फर्म को भी विभागीय पोर्टल पर ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।
नगर परिषद की इस कार्रवाई का असर अब ठेकेदार पर नजर आने लगा है। जेसीबी की मदद से नाले की खुदाई कर दी गई है ताकि पाइप डालने का कार्य किया जा सके। जल्द ही खुदाई वाली जगह पर सीमेंट का बेस तैयार किया जाएगा। हालांकि मौके पर चल रहे कार्य को देखकर लगता है कि आगामी तीन से चार माह में यह कार्य पूरा हो पाएगा और इसका खामियाजा कबाड़ी बाजार के दुकानदारों सहित सरकारी कॉलेज में जाने वाले छात्रों को झेलना पड़ेगा जोकि अभी नाले के एक तरफ बनाए गए अस्थायी रास्ते से आवागमन कर रहे हैं।
सदर की पुलिया का होगा नवनिर्माण
विजय रत्न चौक के पास सदर बाजार की मुख्य पुलिया का भी नवनिर्माण किया जाएगा। इस पर भी लगभग दो से ढाई करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह काम भी कबाड़ी बाजार वाले ठेकेदार के पास है। इसके साथ ही 12 क्रास रोड पर पक्की सराय के पास हटाए गए अतिक्रमण पर भी जल्द ही कार्य शुरु हो जाएगा।
विज्ञापन
कबाड़ी बाजार की पुलिया का निर्माण काफी धीमी गति से चल रहा था। पहले ठेकेदार को नोटिस दिया गया था और अब कुल ठेके में से 10 प्रतिशत यानि की लगभग 25 लाख के करीब जुर्माना लगाया गया है, साथ ही उसे चेतावनी दी गई है कि वो जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा करे।
मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।