फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Degree will be given on completion of training, students will do internship for the first time

Ambala News: प्रशिक्षण पूरा होने पर मिलेगी डिग्री, पहली बार इंटर्नशिप करेंगे विद्यार्थी

Tue, 20 May 2025 01:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Degree will be given on completion of training, students will do internship for the first time
शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय में दा​खिले के बारे में जानकारी लेते हुए छात्रा। संवाद
सतनाम सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। कॉलेजों में इस सत्र में दाखिला के लिए पोर्टल खुल गया है। इस बार से कॉलेजों में डिग्री कोर्स के सभी तीनों वर्ष के विद्यार्थी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (एनईपी)के तहत शिक्षा ग्रहण करेंगे। 2023-24 सत्र में एनईपी प्रथम वर्ष में लागू हुई थी। इस सत्र में सभी विद्यार्थी एनईपी के तहत पढ़ाई करेंगे।
यही नहीं इस वर्ष कॉलेजों में द्वितीय वर्ष विद्यार्थियों का बैच इंटर्नशिप भी करेगा। यह पहली बार होगा कि कॉलेज के विद्यार्थी भी छह से आठ सप्ताह की इंटर्नशिप करेंगे। यह इंटर्नशिप पूरा होने पर ही विद्यार्थियों को डिग्री मिलेगी। मई माह में परीक्षा के बाद विद्यार्थी इंटर्नशिप के लिए जाएंगे। कॉलेजों में इसकी तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

किताबों से पुराना पाठ्यक्रम हो चुका खत्म
एनईपी में कौशल विकास कोर्स के साथ मूल्यवर्धन कोर्स भी बढ़े हैं। विद्यार्थियों के लिए विषय संयोजन भी बढ़ गए हैं। साथ ही किताबें भी बढ़ी है। इन किताबों से पुराना पाठ्यक्रम खत्म हो गया है। अब कॉलेजों में कोर्स की सभी तीनों कक्षाएं एनईपी के तहत पढ़ाई करेंगे। कॉलेजों में इस बार द्वितीय वर्ष में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को इंटर्नशिप करनी जरूरी होगी। यह इंटर्नशिप कॉलेजों में पहली बार होगी। विद्यार्थियों को छह से आठ सप्ताह की इंटर्नशिप पूरी करनी होगी और उसका प्रमाण-पत्र कॉलेज में जमा करवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह इंटर्नशिप पूरी करने पर ही विद्यार्थी को कोर्स पूरा होने पर डिग्री मिलेगी। यह इंटर्नशिप सरकारी और निजी संस्थानों में कॉलेजों की ओर से करवाई जाएगी। इसके लिए कॉलेजों की ओर से अलग-अलग विषयों की इंटर्नशिप के लिए सुपरवाइजर व प्रभारी लगाए जा रहे हैं ताकि विद्यार्थियों की उनके विषय अनुसार अलग-अलग जगहों पर इंटर्नशिप करवाई जा सके।

वर्जन
इस सत्र से कॉलेजों में एनईपी के तहत सभी तीन कक्षाओं के विद्यार्थी पढ़ाई करेंगे। इस बार से द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को अलग-अलग क्षेत्र में इंटर्नशिप भी करवाई जाएगी। इसके लिए सुपरवाइजर और प्रभारी लगाए जा रहे हैं।
डॉ. निशा बुराक, दाखिला नोडल अधिकारी, राजकीय महिला महाविद्यालय, अंबाला शहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed