फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Defence Estate Office building will be constructed with Rs. 9.2 crore

Ambala News: नाै करोड़ 20 लाख से बनेगी रक्षा संपदा कार्यालय की इमारत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Defence Estate Office building will be constructed with Rs. 9.2 crore
अंबाला छावनी के रक्षा संपदा विभाग के कार्यालय में भूमि पूजन करते महानिदेशक। संवाद
अंबाला। छावनी के सैन्य क्षेत्र में रक्षा संपदा कार्यालय और रिहायशी कॉम्पलेक्स का निर्माण होग। इस पर लगभग नौ करोड़ रुपये खर्च होंगे। शुक्रवार को रक्षा संपदा कार्यालय में नई इमारत के निर्माण के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन

इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर रक्षा संपदा के महानिदेशक जीएस राजेश्वरन और प्रधान निदेशक पश्चिमी कमान शोभा गुप्ता मौजूद रहे। इस मौके पर अंबाला के रक्षा संपदा अधिकारी दमन सिंह सहित कैंटोनमेंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी राहुल आनंद शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

4.3 एकड़ में होगा निर्माण
नई इमारत का निर्माण केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की ओर से किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि लगभग 4.3 एकड़ में नई इमारत बनेगी। इसमें कार्यालय पूरी तरह से वातानुकूलित और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बनाया जाएगा। रक्षा संपदा अधिकारी के लिए घर और स्टाफ के कमरों का भी निर्माण किया जाएगा। यह निर्माण कार्य एक वर्ष के अंतराल में पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि पूजन से शुरू किया काम
रक्षा संपदा विभाग की नई इमारत का निर्माण पुरानी इमारत के साथ खाली पड़ी जगह में किया जाएगा। हालांकि नई इमारत के निर्माण को एक साल में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लेकिन लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस इमारत को वो नौ से 10 माह में तैयार कर देंगे। इसके लिए टीम का गठन कर दिया गया है और ठेकेदार को भी तुरंत प्रभाव से काम शुरु करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

अंबाला छावनी के रक्षा संपदा विभाग के कार्यालय में भूमि पूजन करते महानिदेशक। संवाद

अंबाला छावनी के रक्षा संपदा विभाग के कार्यालय में भूमि पूजन करते महानिदेशक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed