{"_id":"68a785fc576ea3ce710a8967","slug":"defence-accounts-pensioners-welfare-association-meeting-concluded-ambala-news-c-36-1-amb1001-148208-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रक्षा लेखा पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रक्षा लेखा पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक संपन्न
Fri, 22 Aug 2025 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। रक्षा लेखा पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सेवानिवृत कर्मचारियों को स्वास्थ्य से संबंधित परामर्श दिया गया। बैठक का नेतृत्व करते हुए एसोसिएशन प्रधान सीपी सिकरी ने किया। उन्होंने साथियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सेवानिवृत होने का यह मतलब नहीं है कि वो घर पर बैठ जाएं, बल्कि सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर आमजन के लिए कार्य करें ताकि उनकी परेशानियों का समाधान हो सके। सभी सेवानिवृत कर्मचारी अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। इस मौके पर वीके सपरा, राम सिंह, राम कुमार शर्मा, ओम प्रकाश, उमेश व्यास व चरण लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन