फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dedicated Freight Corridor: Track laid on ROB established on National Highway, goods train will run soon

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर: नेशनल हाइवे पर स्थापित आरओबी पर बिछाया ट्रैक, जल्द दौड़ेगी मालगाड़ी

Wed, 12 Apr 2023 03:44 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 12 Apr 2023 03:44 PM IST
सार

अंबाला-दिल्ली राष्ट्रीय मार्ग पर माल गाड़ियों के आवागमन के लिए डीएफसीसीआईएल द्वारा दो रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) स्थापित किए गए थे। जिस पर मंगलवार को ट्रैक बिछाने के बाद इसका निरीक्षण भी किया गया जोकि पूरी तरह से सफल रहा।

विज्ञापन
Dedicated Freight Corridor: Track laid on ROB established on National Highway, goods train will run soon
पौने तीन किमी लंबी मालगाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

अंबाला-दिल्ली नेशनल हाइवे पर स्थापित किए गए रेलवे ओवर ब्रिज पर ट्रैक बिछाने का कार्य पूरा हो गया है जोकि पंजाब के साहनेवाल से यूपी के पिलखनी तक बिछाए जा रहे डेडिकेटेड फ्रेट काॅरिडोर कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) की एक अहम कड़ी होगा। डीएफसीसीआईएल ने यह कार्य मात्र 50 दिन में पूरा कर लिया है।

विज्ञापन


साहनेवाल से पिलखनी तक बिछाया जा रहा अलग ट्रैक
मंगलवार को ट्रैक बिछाने के बाद इसका निरीक्षण भी किया गया जोकि पूरी तरह से सफल रहा। यह कार्य विभागीय अधिकारियों की देख-रेख में पूरे सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए किया गया जोकि अंबाला मंडल के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इसका श्रेय कर्मचारियों को जाता है जो दिन-रात रेलवे ट्रैक को बिछाने में जुटे रहे और उन्होंने बिना किसी बाधा के इस कार्य को पूरा कर लिया। गौरतलब है कि अंबाला-दिल्ली राष्ट्रीय मार्ग पर माल गाड़ियों के आवागमन के लिए डीएफसीसीआईएल द्वारा दो रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) स्थापित किए गए थे।
विज्ञापन


3 हजार करोड़ की परियोजना
डीएफसीसीआईएल द्वारा लुधियाना से सहारनपुर तक 175 किलोमीटर रेल लाइन बिछाई जा रही है। यह परियोजना 3 हजार करोड़ रूपए की है। इसके बनने के बाद मालगाड़ियां 75 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेंगी। अंबाला में यह रेलवे लाइन अंबाला-सहारनपुर रेल मार्ग के साथ होती हुई शहीद स्मारक की ओर घूमेगी और फिर राष्ट्रीय मार्ग ऊपर से होती हुई यह लाइन रेल कालोनी से होती हुए आगे लुधियाना की ओर जुड़ जाएगी। गौरतलब है कि लुधियाना से कोलकाता तक 1856 किलोमीटर तक रेल लाइन बिछाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


3 हजार करोड़ की परियोजना पर तेजी से किया जा रहा कार्य
अंबाला-दिल्ली नेशनल हाइवे पर स्थापित किए गए दोनों रेलवे ओवर ब्रिज पर ट्रैक बिछा दिया गया है। आगामी 2-3 माह में इस पर ट्रेनों का संचालन आरंभ कर दिया जाएगा। सुरक्षित तरीके से यह कार्य किया गया। उम्मीद है कि साहनेवाल से पिलखनी तक ट्रैक बिछाने का कार्य आगामी छ माह में पूरा कर लिया जाएगा। ---पंकज गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक, डीएफसीसीआईएल अंबाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed