फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Decrease in new dengue patients due to falling temperature, 7 confirmed

गिरते तापमान से डेंगू के नए मरीजों में आने लगी कमी, 7 में हुई पुष्टि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Decrease in new dengue patients due to falling temperature, 7 confirmed
गिरते तापमान के साथ ही डेंगू के नए मरीजों में कमी आने लगी लगी है। शुक्रवार को 7 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई, जोकि अन्य दिनों के मुकाबले काफी कम है। इससे पहले वीरवार को भी केवल 10 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार अभी तक जिले में कुल 538 मरीज डेंगू के डंक का शिकार हुए हैं।
विज्ञापन

वहीं अस्पताल के डेंगू वार्ड में व्यवस्था में सुधार हुआ है। अब यहां एक बेड पर एक ही मरीज को उपचार दिया जा रहा है। इनमें से भी कुछ बेड खाली हैं। दूसरी ओर चिंता की बात यह है कि जो मरीज बीमार हैं, उनकी हालत काफी खराब दिखाई दे रही है। कई मरीज तो खड़े तक नहीं हो पा रहे हैं। इनमें कई मरीज तो ऐसे हैं जो पिछले एक सप्ताह से अस्पताल में उपचाराधीन हैं। इसके बाद भी उनका बुखार उतरने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे मरीजों को डॉक्टरों की ओर से पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी जा रही है। दूसरी ओर नए मामलों में आ रही कमी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

मरीज बोले- उपचार तो चल रहा पर नहीं मिल रही राहत
हड़ेसरा से आई शीला देवी ने बताया कि उसकी 2 नवंबर को तबीयत खराब हुई थी। वह 6 नवंबर को अस्पताल में दाखिल हुई थी। 12 नवंबर को भी उसकी तबीयत ठीक नहीं है। उपचार चल रहा है, लेकिन ज्यादा असर दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगला के रहने वाले टोनी ने बताया कि उसे पिछले सात दिन से तेज बुखार है। वह वीरवार को अस्पताल में आया है। इससे पहले प्राइवेट स्तर पर उपचार करवा रहा था। वहां कोई असर होता नहीं दिखा तो सिविल अस्पताल आ गया। यहां पर उनका उपचार चल रहा है।
नारायणगढ़ से आए सतबीर ने बताया कि उसे पिछले चार दिन से बुखार है। दो दिन पहले अस्पताल में दाखिल हुआ था। अभी तक स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। इससे पहले प्राइवेट डॉक्टर को भी दिखाया था। उनकी दवाई से भी कोई असर नहीं हुआ था।

रामकिशन कॉलोनी निवासी जरीना ने बताया कि उसे पिछले पांच दिन से तेज बुखार है। वह वीरवार को अस्पताल में दाखिल हुई है। लेकिन अभी तक बुखार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। उपचार चल रहा है, देखते हैं कब तक असर पड़ेगा।
गिरते तापमान के साथ डेंगू के मरीजों में भी कमी आ रही है। पहले के मुकाबले इस समय स्थिति में काफी सुधार है। जल्द ही डेंगू पर काबू पा लिया जाएगा।
- डॉक्टर कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed