फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Decision to identify people living illegally in Mahapanchayat

Ambala News: महापंचायत में गैर कानूनी तरीके से रहने वालों को चिह्नित करने का फैसला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Decision to identify people living illegally in Mahapanchayat
अंबाला सिटी। प्राचीन श्रीराम मंदिर अंबाला सिटी में हिंदू संगठनों की ओर से महापंचायत आयोजित की गई। इसमें नूंह हिंसा की निंदा की गई और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही संगठनों से एकजुटता का आह्वान किया गया। तय किया गया कि जल्द ही पंजाब और हरियाणा के हिंदू संगठनों की महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें कई अहम निर्णय लिए जाएंगे। खास बात यह है कि अलग-अलग क्षेत्रों में गैर कानूनी तरीके से रह रहे लोगों को चिह्नित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

महापंचायत में हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने हरियाणा और पंजाब के विभिन्न जिलों में बड़ी संख्या में समुदाय विशेष के लोग गैर कानूनी तरीके से रह रहे हैं, जो सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की वजह साबित हो रहे हैं। आवश्यकता है कि ऐसे लोगों को चिह्नित करने में सभी सहयोग करें। इसके लिए उन्होंने सभी संगठनों से एकजुट होने की अपील की। साथ ही ऐसे लोगों को हर जिले में सूची तैयार करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि हिंदू संगठनों को जातिवाद से ऊपर उठकर एक मंच पर आना होगा और एकता व शक्ति का एहसास करना होगा। आज समाज में कुछ सनातन समाज के राजनीतिक ठेकेदार बने हुए हैं, जो अपने निजी स्वार्थ के लिए संगठनों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे लोगों से भी बचना होगा। महापंचायत में निर्णय लिया गया कि जितने भी सनातनी संगठन हैं, चाहे वह राष्ट्रीय स्तर पर हो या प्रदेश स्तर पर हो, उन सभी को एक मंच पर उतरने की जरूरत है। राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रधान देवी लाल ने कहा कि सनातनी संगठन जल्द ही देश प्रदेश के विभिन्न सनातनी संगठनों से बातचीत कर आमराय बनाने का प्रयास करेगा। इस काम के लिए विभिन्न संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों को अहम जिम्मेदारियां भी सौंपी जाएंगी। महापंचायत में शिवसेना से हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष करण मल्हौत्रा, हिंदू बिग्रेड हिमांशु सूद, ब्राह्मण सभा बलदेव नगर प्रधान संजीव प्रसार, भारत विकास परिषद प्रधान बंसी लाल कपूर, गोरक्षा दल प्रधान मोनू चावला, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन प्रधान बिजेन्द्र शर्मा, राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रधान देवी लाल, विभाग प्रधान गरवेश राणा, ब्राह्मण एकता शक्ति संगठन अंबाला प्रधान राजेन्द्र कौशिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed