फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Decision of candidates' fate is locked in EVM

प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम में लॉक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Decision of candidates' fate is locked in EVM
नारायणगढ़। 24 मई से शुरू हुआ नारायणगढ़ नगर पालिका का चुनावी घमासान रविवार शाम छह बजते ही 68.6 मतदान के साथ संपन्न हो गया है। 15 वार्ड के 12 हजार 494 वोटरों ने अपने मत का प्रयोग कर चेयरपर्सन और पार्षदों की किस्मत ईवीएम में बंद कर दी। अब प्रत्याशियों को 22 जून का इंतजार है। जब वोटों की गिनती शुरू होगी और पता चलेगा कि किस प्रत्याशी के सर चेयरपर्सन का ताज सजा है।
विज्ञापन

रविवार को दिनभर नारायणगढ़ के सभी बूथों पर खूब चहल पहल रही। सुबह से लेकर शाम तक शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। कहीं भी कोई बड़ी घटना मतदान के दौरान सामने नहीं आई। कई जगह प्रत्याशियों और पुलिस के बीच नोकझोंक की खबर भी आई, परंतु मौके पर मौजूद लोगों ने स्थिति को संभाल लिया। दूसरी ओर, वार्ड नंबर आठ के बूथ पर सुबह चलते ही मशीन खराब हो गई। इसके बाद मौके पर अधिकारियों ने रिजर्व में रखी हुई वोटिंग मशीन मंगवाई। सभी पोलिंग एजेंट के सामने प्रक्रिया के अनुसार वोटिंग शुरू हुई। इस कारण करीब एक घंटे तक मतदाताओं को वोट डालने के लिए इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा अन्य बूथों पर स्थिति ठीक रही। शाम करीब छह बजे तक मतदाताओं को मतदान केंद्र तक आना जारी रहा। इसके बाद मतदान केंद्रों के मुख्य गेट बंद कर दिए गए। केवल जो मतदाता अंदर रह गए थे, उन्हें ही वोट डालने दिया गया।
विज्ञापन

यह रही दिन भर की स्थिति
सुबह सात बजे से पहले ही मतदाताओं का केंद्रों पर आना शुरू हो गया था। मार्केट कमेटी में बने बूथ पर वोटिंग शुरू होने से पहले ही लाइन लग गई। ऐसी ही स्थिति वार्ड नंबर 15 के बूथ पर भी दिखाई दी। जहां लोगों की लंबी कतार लगी हुई थी। इसमें मुख्यत: वह लोग शामिल थे जिन्होंने अपने-अपने काम पर जाना था या जो गर्मी से बचने के लिए पहले ही पहुंच गए थे। यही कारण रहा कि आठ बजते तक 4.4 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी थी। इसके बाद जैसे जैसे समय बढ़ा तो वोटिंग प्रतिशत भी बढ़ता चला गया। नौ बजे तक 8.7 प्रतिशत वोटिंग हुई। 10 बजते ही वोटिंग प्रतिशत 13.6 तक पहुंच गया। इसके बाद एकाएक बढ़ा वोटिंग प्रतिशत 22.2 हो गया। 12 बजे तक कुल वोटरों में से 34.0 प्रतिशत वोटर अपने मत का प्रयोग कर चुके थे। एक बजे तक 38.5 प्रतिशत वोटरों ने अपने मत का प्रयोग किया। दिनभर बादल छाए रहने के कारण वोटरों का आना बंद नहीं हुए। दो बजे तक 51.0 प्रतिशत लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। इसके बाद सिलसिला थोड़ा धीमा हो गया। तीन बजे तक कुल 57 प्रतिशत वोटरों ने, चार बजे तक 62.8 प्रतिशत, पांच बजे तक 67.2 प्रतिशत और छह बजे तक कुल 68.6 प्रतिशत वोटरों ने अपने वोट का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed