फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Death of mother and child during delivery

Ambala News: डिलिवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Death of mother and child during delivery
मृतका पृथ्वी उर्फ प्रिया की फाइल फोटो।
अंबाला सिटी। नागरिक अस्पताल में रविवार को डिलिवरी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन ने रोष जताते हुए अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए। परिजनों ने कहा कि प्रसव पीड़ा के चलते वह गर्भवती विवाहिता 20 वर्षीय पृथ्वी उर्फ प्रिया को लेकर अस्पताल पहुंचे थे लेकिन स्टाफ ने उपचार करने में देरी की थी।जब विवाहिता की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो चंडीगढ़ रेफर कर दिया। रेफर होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

उधर, अस्पताल स्टाफ ने सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि बच्चे की गर्भ में ही मौत हो चुकी थी। विवाहिता के आते ही उपचार शुरू कर दिया था। खून की कमी होने के कारण बीपी की समस्या आ रही थी।
विज्ञापन

इसी कारण हालात बिगड़ने पर मौत हो गई। मृतका पृथ्वी के पति कर्ण और अन्य परिजनों ने बताया कि पृथ्वी का उपचार बलदेव नगर की पीएचसी से चल रहा था। रविवार को अचानक उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई थी। करीब दो बजे परिजन उसे लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएनसीयू इंचार्ज कोमल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी लेकिन जांच में पाया गया कि महिला की हालत पहले से ही खराब थी इसी कारण उसकी मौत हुई है। महिला पहली बार नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए आई थी। इससे पहले महिला का कोई रिकार्ड भी अस्पताल में नहीं थी। महिला का बीपी भी बहुत कम था। इसलिए महिला को पीजीआई रेफर किया था। एंबुलेंस भी समय पर पहुंच गई थी लेकिन इससे पहले ही विवाहिता ने दम तोड़ दिया। सोमवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

मृतका पृथ्वी उर्फ प्रिया की फाइल फोटो।

मृतका पृथ्वी उर्फ प्रिया की फाइल फोटो।

मृतका पृथ्वी उर्फ प्रिया की फाइल फोटो।

मृतका पृथ्वी उर्फ प्रिया की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed