फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Deadly attack on a student standing at the main gate of ITI

Ambala News: आईटीआई के मुख्य गेट पर खड़े विद्यार्थी पर जानलेवा हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on a student standing at the main gate of ITI
अंबाला सिटी। सिटी सिविल अस्पताल चौक के नजदीक आईटीआई के मेन गेट के सामने आईटीआई के तीन विद्यार्थियों पर अचानक करीब दो दर्जन युवाओं ने जानलेवा हमला बोल दिया। जिसमें विद्यार्थी विशाल के सिर में गंभीर चोटें आईं। उसको सिटी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। विशाल ने बताया कि वह अपने दो अन्य साथियों के साथ आईटीआई के मुख्य गेट पर खड़ा था कि अचानक से करीब 25 युवकों ने तलवारों व डंडों के साथ जानलेवा हमला बोल दिया। वह युवक भी आईटीआई के विद्यार्थी हैं। इस हमले की जानकारी पुलिस चौकी नंबर-7 को दी गई है। पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि विद्यार्थी पर हुए हमले की सूचना उन्हें प्राप्त हुई है। यदि पीडि़त विद्यार्थी द्वारा शिकायत दी गई तो पुलिस इस वारदात की गहनता से जांच करेगी। आरोपियों पर मामला दर्जकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed