फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dead body of 14-year-old boy found in Runa river

Ambala News: रूण नदी में मिला 14 वर्षीय बच्चे का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Dead body of 14-year-old boy found in Runa river
नारायणगढ़। कालाआम्ब मार्ग पर स्थित गांव शाहपुर के निकट रूण नदी में मिले एक बच्चे के शव की शिनाख्त लगभग 14 वर्षीय अंकित निवासी उत्तरप्रदेश के रूप में हुई। शुक्रवार की सुबह कालाआम्ब चौकी क्षेत्र में लगभग 14 वर्षीय किशोर की छोटी रसौर रूण नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके पार्थिव शरीर को परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के माता-पिता निकटवर्ती कस्बा कालाआम्ब में मजदूरी करते हैं। दरअसल शुक्रवार की सुबह कालाआम्ब से नारायणगढ़ की तरफ आ रहे एक शख्स ने किशोर को डूबते हुए देखा। किशोर के डूबने की बात आप नेता गुलशन सैनी को बताई जोकि पास ही अपने खेतों में मजदूरों को साथ मरम्मत करवा रहे थे। गुलशन सैनी के मुताबिक जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि तकरीबन 14-14 वर्ष के 2 किशोर वहां खड़े थे जो उन्हें देख वहां से भाग गए। जिनको पकड़ने की उन्होंने काफी कोशिश की। गुलशन सैनी के मुताबिक किशोर को बचाने के लिए वह खुद नदी में उतर गए और दूसरे छोर तक पहुंच गए लेकिन नदी का बहाव तेज होने के कारण वह किशोर को बाहर न निकाल सके और नदी से निकल गांव के सरपंच व कालाआम्ब चौकी पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed