{"_id":"673e56965d0c02c4630a8976","slug":"dcs-instructions-to-prevent-air-pollution-ambala-news-c-36-1-amb1002-133057-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: वायु प्रदूषण को रोकने के लिए डीसी के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: वायु प्रदूषण को रोकने के लिए डीसी के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। वायु प्रदूषण को लेकर बुधवार काे उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों की सभागार में बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए सबसे पहले वायु प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों व फैक्ट्रीयों पर कार्रवाई की जाए।
इन उद्योगों के वायु प्रदूषण नियंत्रक के उपकरणों की कार्य प्रणाली को भी सत्यापित किया जाए। इतना ही नहीं बिना अनुमति के ईंधन का प्रयोग करने वाले फैक्ट्री संचालकों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
इससे पहले हरियाणा के मुख्य सचिव विवेक जोशी ने ऑनलाइन प्रणाली से सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष लंबित याचिका एमसी मेहता बनाम भारत संघ को लेकर कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक जिले में वायु प्रदूषण को कम किया जाए और वायु सूचकांक लेवल पर नियंत्रण किया जाए।
विज्ञापन
एंटीस्मॉग गन की तैनाती से निकालें समाधान
डीसी ने कहा कि यूएलबी के अधिकारी कचरे को रोजाना उठाने के साथ-साथ कचरे को जलाने की गतिविधियों पर रोक लगाएं। लैंडफिल साईटों का नियमित रूप से निरीक्षण करें। आदेशों की अवेहलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। इसके साथ ही शहर की प्रमुख सडक़ों पर पानी का छिडक़ाव व सडक़ों की मकैनिकल सफाई तथा धूल के कणों को दबाने के लिए एन्टीस्माग गन की तैनाती की गतिविधि को अपनाने के सुझाव दिए हैं।
पीसीबी को भी दिए निर्देश
एचएसपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी 2 नवंबर 2024 को पारित आदेशों के अनुसार कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। इस जिले में वायु प्रदूषणकारी उद्योगों का निरीक्षण करें। इस निरीक्षण के दौरान वायु प्रदूषण नियंत्रण उपकरण की कार्य प्रणाली को सत्यापित करें। अगर किसी स्तर पर बिना अनुमति के ईंधन का उपयोग किया जा रहा है वहां पर नियमानुसार कार्रवाई करें।
टीमों को सक्रिय करे कृषि विभाग
उपायुक्त ने कृषि विभाग के उपनिदेशक को निर्देश दिए कि फसल अवशेषों को जलाने की रोकथाम के लिए पहले से गठित की गई टीमों को सक्रिय करने का काम किया जाए। अगर कोई भी किसान फसल अवशेषों में आग लगाकर आदेशों की बार-बार उल्लंघन करें तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि यातायात भीड़भाड़ वाले स्थानों पर वाहनों की आवाजाही सुचारू बनाएं तथा वाहनों के प्रदूषण प्रमाण पत्रों का सत्यापन भी करें।