{"_id":"62266ff5d5cc96481735331c","slug":"dc-took-stock-of-the-construction-work-of-oxygen-plant-ambala-news-knl1011683144","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी ने लिया आक्सीजन प्लांट के निर्माण कार्य का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी ने लिया आक्सीजन प्लांट के निर्माण कार्य का जायजा
विज्ञापन
उपायुक्त विक्रम सिंह ने सोमवार को सेक्टर 10 स्थित पॉली क्लीनिक अंबाला शहर में लगाए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित एजेंसी के ठेकेदार को इस कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। उपायुक्त ने उससे कहा कि वह मंगलवार दोपहर तक ऑक्सीजन प्लांट से संबंधित कनेक्शन, पेंट और गेट से संबंधित स्ट्रक्चर के कार्य को करना सुनिश्चित करें। उपायुक्त विक्रम सिंह ने सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह से ऑक्सीजन प्लांट के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट से संबंधित केबल डाल दी गई है, अर्थिंग का कार्य हो गया है तथा शेड का कार्य भी पूरा हो चुका है। इलेक्ट्रिकल पैनल और प्लांट आना ही शेष है। इस कार्य को भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
इस दौरान उपायुक्त ने पॉली क्लीनिक में मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने सिविल सर्जन से टीकाकरण शिविरों के बारे में भी जानकारी हासिल की। सिविल सर्जन ने बताया कि टीकाकरण के लिए लोगों को दूरभाष पर सूचित करके शिविर में बुलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यहां पर ब्लड कल्चर मशीन भी इंस्टाल की गई है, जिससे जल्द ही संक्रमण से संबंधित टेस्ट का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उपायुक्त ने सिविल सर्जन को सभी कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को भिजवाने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर एसएमओ डॉ. नीलम कशुवाह, एसएमओ डॉ. सुखप्रीत, डॉ. हितेष वर्मा, डॉ. सीमा तंवर, डॉ. पल्ली, डॉ. रवि, कार्यकारी अभियंता सतीश नांदल, एसडीओ सुमित दलाल, जेई संदीप धीमान मौजूद थे।