फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   DC inspected the work being done related to votes at the polling stations

डीसी ने मतदान केंद्रों पर वोट संबंधी किये जा रहे कार्यों का किया निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
DC inspected the work being done related to votes at the polling stations
उपायुक्त विक्रम सिंह ने मतदान केन्द्र का निरीक्षण कर वोट संबधी किए जा रहे कार्यो का जायजा लेते ह? - फोटो : Ambala
अंबाला। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लगाये जा रहे विशेष शिविरों के तहत उपायुक्त विक्रम सिंह ने शनिवार को कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए वोट संबंधी कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से बातचीत समस्याओं की जानकारी ली। उपायुक्त ने अंबाला छावनी बीसी बाजार स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भारतीय पब्लिक स्कूल, कैंटोनमैट बोर्ड स्थित सीबी प्राइमरी स्कूल, सीबी मिडिल स्कूल, राजकीय उच्च विद्यालय मिल्ट्री डायरी फार्म और राजकीय उच्च विद्यालय टुंडला स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम अंबाला छावनी नीशु सिंघल भी मौजूद रहीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ से मतदाताओं द्वारा वोट बनवाने, कटवाने, संशोधन करने के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

उपायुक्त ने मतदान केंद्रों पर जाकर मतदाताओं के लिए लगाए गए विशेष शिविर के तहत बीएलओ से जानकारी ली। उन्होंने बीएलओ व अन्य संबंधित अधिकारियों से नए वोट के लिए अब तक हुए आवेदनों के बारे में जानकारी ली। जिलाधीश एवं उपायुक्त ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए 27 और 28 नवंबर को अंबाला जिले के प्रत्येक बूथ पर विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को शिविर का आयोजन किया गया है, जिसका निरीक्षण किया। 28 नवंबर को भी जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाकर वोट संबधी कार्य को किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2022 को क्वालिफाईंग तिथि मानकर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन एक नवंबर 2021 को किया गया था। केंद्रीय निर्वाचन आयोग की हिदायत के अनुसार दिनांक एक नवंबर से 30 नवंबर 2021 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि तक दावे और आपत्तियों का 20 दिसंबर तक निपटारा किया जाएगा और पांच जनवरी 2022 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इस मौके पर तहसीलदार अंबाला छावनी सुरेश कुमार, बीडीपीओ डॉ. दलजीत सिंह के साथ संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed