{"_id":"6297d571d49ba300703a98c6","slug":"dc-gave-necessary-guidelines-to-the-officers-in-the-meeting-organized-regarding-narayangarh-municipal-election-ambala-news-knl1101708125","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी ने नारायणगढ़ पालिका चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में अधिकारियों को दिये जरूरी दिशा-निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी ने नारायणगढ़ पालिका चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में अधिकारियों को दिये जरूरी दिशा-निर्देश
विज्ञापन
नारायणगढ़। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि नगरपालिका नारायणगढ़ के चुनाव को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए जिन भी अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी इस चुनाव में लगी है वे अपना कार्य तत्परता से करें। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
लघु सचिवालय के कांफ्रेंस हॉल में हुई अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक में उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि हरियाणा राज्य चुनाव आयोग द्वारा नगर निकाय चुनाव संपन्न करवाने के लिए जो भी दिशा-निर्देश और गाइडलाइन जारी की गई है सभी अधिकारी और कर्मचारी उसका पालन करते हुए अपना कार्य करें। चुनाव संबंधी अलग-अलग कार्यों के लिए नोडल ऑफिसर लगाए गए हैं। सभी नोडल अधिकारी अपना कार्य भली-भांति समझ लें और अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन सही प्रकार से करें। चुनाव में जिनकी प्रेजाइडिंग ऑफिसर व पोलिंग ऑफिसर के रूप में जिनकी ड्यूटी लगाई जाए वह वरिष्ठता क्रम के अनुसार बिना किसी त्रुटि के हो। चुनाव प्रचार के दौरान आदर्श आचार संहिता की पालना हो इस ओर विशेष तौर पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों द्वारा मीडिया/सोशल मीडिया पर पेड न्यूज, रैलियों, बैठकों, चुनाव कार्यालयों आदि पर उम्मीदवारों द्वारा किये जाने वाले खर्चों का आंकलन करें और संबंधित टीम वीडियोग्राफी कराए और निर्धारित प्रारूप में खर्चा दर्शायें। उन्होंने कहा कि चुनाव संबंधी जो भी रिपोर्ट प्रतिदिन चुनाव आयोग को भेजनी है उन्हें निर्धारित प्रारूप में भरकर समय से भेजे।
उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों पर बिजली, पानी, रैम्प आदि की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए और डयूटी मजिस्ट्रेट व सेक्टर ऑफिसर मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर सारी व्यवस्थाएं जांच लें। उन्होंने पुलिस अधिकारी को निर्देश दिए कि पुलिस कानून व्यवस्था बनाये रखने के साथ-साथ वाहनों की चेकिंग करें और शराब व धनराशि का वितरण न हो इस ओर भी विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
बैठक में एसडीएम सलोनी शर्मा ने उपायुक्त विक्रम सिंह को नगरपालिका चुनाव से संबंधित चल रही नामांकन प्रक्रिया व अन्य व्यवस्थाओं एवं प्रबंधों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। बैठक में नगर निकाय चुनाव की आरओ एवं एसडीएम सलोनी शर्मा, एसडीएम बराड़ा बिजेंद्र सिंह, सीटीएम मुकुंद, एआरओ एवं तहसीलदार दिनेश सिंह, एडिशनल एसपी पूजा डाबला, मयंक मिश्रा आईपीएस अंडर ट्रेनिंग एसएचओं शहजादपुर, डीईटीसी आलोक पासी, डीएसपी अनिल कुमार, नगरपालिका सचिव राजेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।