फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Day-long drizzle, mercury rises with 4.3 mm rain

दिनभर हुई बूंदाबांदी, 4.3 एमएम बारिश से चढ़ पारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Day-long drizzle, mercury rises with 4.3 mm rain
मौसम विभाग की भविष्य सटीक रही और सोमवार रात से लेकर मंगलवार शाम करीब साढ़े 7 बजे तक जिलेभर में दिनभर रुक-रुककर रिमझिम बरसात होती रही। बरसात के चलते लोग अपने घरों में दुबकने को विवश रहे। हालांकि दिनभर चली इस बरसात के चलते जिले के अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में वृद्धि होने से ठंड कम हो गई। बरसात के चलते पाला झड़ने के कारण ठंड कम हुई है। जिलेभर में मंगलवार को करीब 4.3 एमएम बरसात दर्ज की गई। मौसम विभाग की बातों पर यकीन करें तो बुधवार को भी जिलेभर में कुछ स्थानों पर बरसात की संभावनाएं बनी हुई हैं। हालांकि वीरवार से मौसम साफ रहने और पाला पड़ने की संभावनाएं चंडीगढ़ मौसम विभाग ने व्यक्त की हैं। उधर दूसरी तरफ बूंदाबांदी के कारण ही छावनी में लोगों को दिनभर भारी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा क्योंकि छावनी में ज्यादातर सड़कें और गलियां उधेड़ी हुई हैं। इसी कारण कीचड़ के कारण लोगों का निकलना दुश्वार हो गया है। बरसात के चलते जिले का अधिकतम तापमान 19.3 और न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

फसलों को होगा अभी फायदा
दो दिनों से चल रही यह बूंदाबांदी गेहूं की फसल के अलावा समय पर बीजे गए आलू की फसल के लिए भी वरदान साबित होगी। इतना ही नहीं बूंदाबांदी का सब्जी की फसल पर भी फायदा होगा। अभी तक इतनी अधिक मात्रा में बरसात नहीं हुई है जिससे फसलों पर नुकसान हो। बरसात के कारण उन फसलों को इस समय सबसे ज्यादा फायदा होगा जिन्हें सिंचाई की जरूरत थी। साथ ही साथ ऐसी फसलें जिनपर पिछले कई दिनों से पाले की मार पड़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed