{"_id":"660c7041919fdb9ef70723db","slug":"date-after-date-disappointment-instead-of-happy-cards-ambala-news-c-36-1-sknl1003-120852-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: तारीख पर तारीख, हैप्पी कार्ड की जगह मायूसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: तारीख पर तारीख, हैप्पी कार्ड की जगह मायूसी
विज्ञापन
अंबाला छावनी बस स्टैंड पर हैप्पी कार्ड लेने पहुंचे लाभर्थी। संवाद।
अंबाला। पहले 23 मार्च, फिर 28 मार्च उसके बाद एक अप्रैल, लगातार तीन बार तारीखें देने के बाद भी लोगों को रोडवेज हैप्पी कार्ड नहीं दे सका। अब हैप्पी कार्ड के लिए चक्कर काट रहे लोगों के चेहरे पर मायूसी है।
चौथी बार रोडवेज ने 10 अप्रैल का समय दिया है। मगर सवाल ये है कि अभी तक अधिकारियों के पास ही हैप्पी कार्ड पहुंचे तक नहीं। अधिकारी ये कार्ड लाभार्थी को कैसे देंगे ये समझ से बाहर है। बार-बार लाभार्थी छावनी और नारायणगढ़ बस अड्डे पर बने कार्यालय में चक्कर लगाकर थक चुके हैं। लाभार्थियों को अभी तक कार्ड तो नहीं मिले, लेकिन आश्वासनों का ढेर लग गया है।
ये है सरकार की योजना
हरियाणा सरकार की ओर से अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड दिए जाने हैं। इसके लिए हरियाणा सरकार की ओर से एक लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों के लिए हरियाणा रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा देने की योजना शुरू की है। इस योजना के तहत जिले के करीब ढाई लाख लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इस योजना का लाभ लेने वाला परिवार रोडवेज की सामान्य बसों में सालाना एक हजार किलोमीटर तक निशुल्क सफर कर पाएंगे। जिला में करीब ढाई लाख हैप्पी कार्ड बनाए जाने हैं।
विज्ञापन
फोटो: 14
बार-बार टरका रहे कर्मचारी
धुराला निवासी अभिषेक ने बताया कि वह दूसरी बार छावनी बस स्टैंड पर कार्ड लेने के लिए आया था। पहली बार वह 23 मार्च को आया था तो उसे कहा गया था कि वह एक अप्रैल को आए, लेकिन वह अब दो अप्रैल को आया है कर्मचारियों ने बताया कि अभी तक कार्ड नहीं आए हैं।
फोटो: 15
नहीं मिल रहा कार्ड
सिटी निवासी बालकराम ने बताया कि वह तीसरी बार कार्ड लेने के लिए बस स्टैंड पर आया है। इससे पहले वह 23 और 26 मार्च तथा अब दो अप्रैल को आया है लेकिन यहां पर कर्मचारी उसे दस अप्रैल को आने को बोल रहे हैं।
वर्जन
पहले 28 मार्च, फिर एक अप्रैल को आने थे हैप्पी कार्ड, लेकिन अभी तक हमारे पास हैप्पी कार्ड नहीं पहुंचे हैं। जैसे ही कार्ड आएंगे तो लाभार्थियों को एक्टिवेट कर यह कार्ड दे दिए जाएंंगे।
विपुल नांदल, यातायात प्रबंधक, अंबाला डिपो।