{"_id":"69a4a381aad7907dc90cdaa9","slug":"data-will-have-to-be-corrected-three-months-before-retirement-ambala-news-c-36-1-amb1001-159082-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सेवानिवृत्ति से तीन माह पहले दुरुस्त कराना होगा डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सेवानिवृत्ति से तीन माह पहले दुरुस्त कराना होगा डाटा
विज्ञापन
- रेलवे ने अधिकारियों को दिया आदेश, सर्विस बुक और ऑनलाइन डाटा में अंतर मिला तो होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के समापन भुगतान में देरी करने वाले अधिकारियों पर गाज गिरेगी। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल ने कर्मचारियों से मिल रही शिकायतों के बाद सख्ती का फैसला किया है। इसके तहत अब सेवानिवृति के दिन ही कर्मचारी के खाते में पैसा पहुंचे, यह सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने नए नियम जारी किए हैं। मंडल कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि यदि डेटा की गलती के कारण किसी कर्मचारी का भुगतान रुका तो संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ऑनलाइन पोर्टल पर अटकीं फाइलें
वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सेवानिवृत्त, स्वैच्छिक सेवानिवृत्त या मृत्यु के मामलों में भुगतान अब पूरी तरह पोर्टल के जरिए ऑनलाइन किया जाता है। अक्सर देखा गया है कि सेवा पुस्तिका (सर्विस बुक) और ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर्मचारी के नाम, पदनाम, ग्रेड पे, बैंक खाता संख्या, आईएफएससी कोड और आधार कार्ड जैसी जानकारियों में अंतर होता है। इस मामूली सी गलती के कारण भुगतान समय पर नहीं हो पाता और कर्मचारी को दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं।
3 महीने पहले पूरी करनी होगी प्रक्रिया
रेलवे प्रशासन ने रेलवे अधिनियम जी श्रेणी के तहत निर्देश दिए हैं कि जो भी कर्मचारी भविष्य में सेवानिवृत्त होने वाले हैं, उनका डेटा रिटायरमेंट से कम से कम तीन महीने पहले चेक कर लिया जाए। इसे सेवा पुस्तिका के अनुसार अपडेट कर कार्मिक शाखा या समापन अनुभाग को भेजना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
लापरवाही पर जवाबदेही होगी तय
भविष्य में डेटा की विसंगतियों के कारण किसी कर्मचारी के भुगतान में देरी होती है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित कार्यालय की होगी। कर्मचारियों के हक के पैसे में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई निश्चित है।
- विनोद भाटिया, डीआरएम अंबाला