फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dastar, Dumala and Kavita competitions held in the fair

मेले में हुए दस्तार, दुमाला और कविता मुकाबले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Dastar, Dumala and Kavita competitions held in the fair
गुरमत मुकाबले में विजयी प्रतिभागियों के साथ गुरूद्वारा सभा सदस्य - फोटो : Ambala
दोसड़का स्थित गुरुद्वारा बाबा जोरावर सिंह बाबा फतेह सिंह में आयोजित तीन दिवसीय शहीदी जोड़ मेले के दूसरे दिन गुरमत मुकाबलों व अमृत संचार का आयोजन किया गया। गुरमत मुकाबलों में दस्तार, दुमाला व कविता मुकाबले करवाए गए। दस्तार मुकाबले में सिख समाज के कई युवाओं ने हिस्सा लिया और अपने सिर पर सुंदर दस्तार सजाई। वहीं गुरुद्वारा साहिब में अमृत संचार हुआ। इसमें सिख समुदाय के 51 व्यक्तियों ने अमृत संचार किया।
विज्ञापन

सुंदर दस्तार प्रतियोगिता दो चरणों में संपन्न हुई। पहले चरण में नौ से 12 वर्ष की आयु के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें प्रथम स्थान सबमीत सिंह, द्वितीय स्थान रतनजोत सिंह व तीसरा स्थान रविंदर सिंह ने प्राप्त किया। दूसरे चरण की प्रतियोगिता 12-15 वर्ष के प्रतिभागियों के बीच हुई। इसमें प्रथम स्थान दीदार सिंह, द्वितीय स्थान सरबजीत सिंह व तीसरा स्थान गुरकीरत सिंह ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

दुमाला प्रतियोगिता में 9 से 12 साल के प्रतिभागियों में परमप्रीत सिंह ने प्रथम स्थान व दूसरा स्थान मनमीत सिंह ने हासिल किया। वहीं 12 से 15 साल के प्रतिभागियों में इशवदीप सिंह प्रथम पर रहे। गुरुसिखी को कविता के रूप में लोगों के सामने रख सिख गुरुओं की शहादत का व्याख्यान करते हुए कविता मुकाबले में मनप्रीत कौर प्रथम, जसप्रीत कौर द्वितीय और तीसरा स्थान गुरनरव सिंह ने प्राप्त किया। वहीं आंखों से दिव्यांग ओमप्रकाश सिंह ने गुरसिखी कविताओं से सभी का मनमोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले लोगों नेे गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर उज्जवल भविष्य के लिए अरदास की। गुरुद्वारा प्रधान जसबीर सिंह खालसा ने बताया कि सोमवार को शहीदी जोड़ मेले में कीर्तन दरबार का आयोजन होगा। इसमें दूर-दूर से आए विभिन्न रागी जत्थे शब्द कीर्तन कर संगत को निहाल करेंगे। मेले में दूर-दराज से आने वाली संगत के लिए सड़क पर ही कार सेवा के लिए युवा दिन रात डटे रहते हैं। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें लगती हैं, जहां पर लोग खरीदारी करते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को गुरुद्वारा प्रांगण में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed