फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Darkness in 560 houses, morning in waiting

560 घरों में छाया अंधेरा, इंतजार में हुआ सवेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Darkness in 560 houses, morning in waiting
छावनी के सेक्टर 34 स्थित हुडा कॉलोनी में शनिवार शाम करीब सात बजे ट्रांसफार्मर में हुए जोरदार धमाके के बाद लोगों के घरों में अंधेरा छाया हुआ है। लोगों ने जैसे तैसे रात अंधेरे में गुजार ली। मगर, रविवार की सुबह लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली न होने के कारण पानी की आपूर्ति भी नहीं हो पाई। देखते ही देखते दिन निकल गया, लेकिन कॉलोनी में कोई भी बिजली कर्मचारी बिजली ठीक करने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि उनकी कॉलोनी में ए ब्लॉक से लेकर जेड ब्लॉक तक है। कॉलोनी में एन ब्लॉक तक लोग रहते हैं। एक ब्लॉक में तीन मंजिल में 40 कमरे बने हुए हैं। इस तरह से उनकी कॉलोनी में 14 ब्लॉक में करीब 560 कमरे हैं। इनमें लाइट न होने के कारण पूरी कॉलोनी में अंधेरा छाया हुआ है। यही कारण है उनके बच्चों को मजबूरी में मोबाइल फोन की लाइट जलाकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। इसके अलावा पानी भी उनके क्षेत्र में नहीं आया है। वह पानी के लिए तरस रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द उनके क्षेत्र में बिजली को ठीक करवाया जाए।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब सात बजे बिजली चली गई थी, जो अभी तक नहीं आई है। इसको लेकर कई बार बिजली से संबंधित कर्मचारियों को भी कहा गया है। मगर, अभी तक कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। बिजली न होने के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रेखा देवी।
हम लोगों ने रात बिना बिजली के गुजार ली। मगर, दिन के समय भी सुबह से लेकर अभी तक बिजली नहीं आई है। इस कारण हमारे रोजमर्रा के काम अटके हुए हैं। बिजली कर्मचारियों को जल्द से जल्द बिजली ठीक करवाने का काम करना चाहिए।
- ममता।
लाइट के बिना बच्चे भी पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। वहीं घर के बहुत से काम भी इस कारण नहीं हो रहे हैं। यहां पर करीब 560 घर हैं, जहां पर लाइट नहीं है। इतनी बड़ी आबादी होने के कारण भी बिजली कर्मचारी इस ओर की कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

- राजिंद्री।
शनिवार शाम से लेकर रविवार रात तक कोई बिजली कर्मचारी लाइट ठीक करने नहीं आया है। वहीं बरसात के कारण घर से बाहर भी नहीं बैठ सकते। अब घर में अंधेरे में बैठने को मजबूर हैं। इस कारण बच्चों की पढ़ाई में भी परेशानी हो रही है।
- क्रांति।
हमने अपनी ओर से ठीक करवा दिया था। अगर फिर भी कहीं दिक्कत है तो उस समस्या को ठीक करवा दिया जाएगा।
अजय कुमार गुप्ता, एई, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed