फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Damage due to strong wind, drizzle brought relief

Ambala News: तेज हवा से नुकसान, बूंदाबांदी ने दी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Damage due to strong wind, drizzle brought relief
अंबाला सिटी। एक सप्ताह से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को रविवार को हुई बूंदाबांदी ने राहत पहुंचाई। इसके साथ ही तेज हवा ने नुकसान भी किया। सुबह से रात तक गर्मी ने परेशान किया। गर्मी बढ़ने से बिजली वितरण निगम को आधे-आधे घंटे के कट भी लगाने पड़े। रविवार अल सुबह करीब दो बजे मौसम ने करवट ली। इसके बाद हुई बूंदाबांदी ने लोगों को राहत पहुंचाई।
विज्ञापन

बिजली चमकने के साथ ही तेज हवा चली। रात में तेज हवा से कई जगह पर नुकसान भी हुआ। तेज हवा के साथ आई बारिश से एनएच-52 हाईवे पर काम कर रही टीम के सामान को नुकसान पहुंचा। नग्गल गांव के पास टीम की ओर से अस्थाई रूप से बनाया स्टोर और कार्यशाला का टीन शेड हवा में उड़ गया। स्टोर और कार्यशाला के शेड उड़कर दूर जा गिरे। लोहे के एंगल और टीन के शेड गाड़ियों के ऊपर गिरने से नुकसान पहुंचा। सुबह करीब आठ बजे कई जगह बूंदाबांदी भी हुई।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में गिरा तापमान
बारिश होने के साथ ही रविवार को मौसम सुहावना हो गया। दोपहर करीब 11 बजे तक तेज हवा से धूल उड़ने से भी लोग परेशान रही। इसके बाद भी शाम तक मौसम में ठंडक ही रही। रविवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे में 5.0 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। इसी तरह न्यूनतम तापमान डिग्री 28.8 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी कुछ जगह बूंदाबांदी के आसार
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में 18 जून तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीच-बीच में हवा में बदलाव और आंशिक बादलवाई आने और धूलभरी हवा चलने के आसार हैं। 16 जून को कुछ एक स्थानों पर गरज-चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके साथ ही राज्य में 19 जून से प्री-मानसून हवा के आने की संभावना बन रही है। मौसम में फिर से बदलाव आने के आसार हैं। इससे वातावरण में नमी बढ़ने और तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

कई शेड गिरे, वाहनों को भी नुकसान
अल सुबह करीब दो बजे तेज हवा के साथ आई बारिश से एनएच-52 हाईवे पर काम कर रही टीम के सामान को नुकसान पहुंचा। कंपनी के सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर तेजिंद्र पांडे ने बताया कि कंपनी की ओर से शंभू से लेकर इस्माइलाबाद तक अंडरपास और ओवरब्रिज बनाने का काम चल रहा है। नग्गल गांव के पास कंपनी की ओर से सामान का स्टोर और कार्यशाला बनाई है, लेकिन रविवार सुबह करीब दो बजे आई तेज हवा के कारण स्टोर और कार्यशाला के टीन शेड और एंगल दूर जा गिरे। इससे गाड़ियों को नुकसान पहुंचा और उनका सामान, सीमेंट और दूसरा सामान भी खराब हो गया। एनएच 52 टू पर शंभू, बड़ी घेल, लोह सिंबली, बलाना, नग्गल सहित अन्य जगहों पर अंडर व ओवरब्रिज बनाने का काम चल रहा है। यहां करीब 60 प्रतिशत कार्य भी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed