{"_id":"64b6e4ca337a2639fe06c764","slug":"daily-commuters-did-not-get-relief-11-trains-canceled-due-to-work-in-nangal-dam-ambala-news-c-36-1-amb1001-6954-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: दैनिक यात्रियों को नहीं मिली राहत, नंगलडैम में कार्य के चलते 11 ट्रेनें रद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala: दैनिक यात्रियों को नहीं मिली राहत, नंगलडैम में कार्य के चलते 11 ट्रेनें रद
Wed, 19 Jul 2023 10:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 10:06 AM IST
सार
अंदौरा-नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन पूर्व की तरह आरंभ हो गया है। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि उक्त सेक्शन पर कार्य सात जुलाई से आरंभ हो गया था और 21 जुलाई तक पूरा करना था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सरहिंद-दौलतपुर चौक रेलवे सेक्शन एक बार फिर प्रभावित हो गया है। यह प्रभाव रेलवे द्वारा किए जा रहे इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर है। इसमें नंगलडैम के पास बिजली से संबंधित कार्य किया जाएगा। इसलिए रेलवे ने उक्त सेक्शन पर चलने वाली दैनिक ट्रेनों को आगामी एक सप्ताह के लिए रद कर दिया है। यह ट्रेनें नौकरीपेशा व कॉलेज के विद्यार्थियों से जुड़ी हैं।
विज्ञापन
वहीं, अंब अंदौरा-नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन पूर्व की तरह आरंभ हो गया है। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि उक्त सेक्शन पर कार्य सात जुलाई से आरंभ हो गया था और 21 जुलाई तक पूरा करना था। बारिश और बाढ़ के कारण कार्य बीच में ही रोक दिया गया। अब इस कार्य को 28 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
रद ट्रेनें
ट्रेन नंबर 14505 06 अमृतसर-नंगलडैम-अमृतसर का संचालन 22 से 28 जुलाई तक नहीं होगा। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04513 व 14 दौलतपुर चौक-नंगलडैम-दौलतपुर चौक, 04524 नंगलडैम-अंबाला, 04577 अंबाला-नंगलडैम, 04580 नंगलडैम-अंबाला,04567 68 अंबाला-नंगलडैम-अबाला और ट्रेन नंबर 04593 94 अंबाला-अंब अंदौरा-अंबाला का संचालन 17 से 28 जुलाई तक नहीं होगा।
विज्ञापन
बीच रास्ते रद
ट्रेन नंबर 04523 सहारनपुर-नंगलडैम 27 जुलाई तक अंबाला में रद होगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04501 सहारनपुर-ऊना हिमाचल एक्सप्रेस 28 जुलाई तक अंबाला स्टेशन पर ही रद होगी। जबकि ट्रेन नंबर 04502 ऊना हिमाचल-सहारनपुर 28 जुलाई तक अंबाला से चलेगी। ट्रेन अंबाला-ऊना हिमाचल के बीच रद रहेगी। ट्रेन नंबर 12057 नई दिल्ली-ऊना हिमाचल 27 जुलाई तक चंडीगढ़ स्टेशन पर रद, 12058 ऊना हिमाचल-नई दिल्ली 28 जुलाई तक चंडीगढ़ स्टेशन से रवाना, 22709 नांदेड़-अंब अंदौरा 25 जुलाई को अंबाला पर रद, 22710 अंब अंदौरा-अंबाला 27 जुलाई को अंबाला से रवाना, 12325 कोलकाता-नंगलडैम 27 जुलाई सरहिंद पर रद, 14553 दिल्ली-दौलतपुर चौक 27 जुलाई को अंबाला पर रद और ट्रेन नंबर 14553 दौलतपुर चौक-दिल्ली एक्सप्रेस 28 जुलाई को अंबाला से रवाना होगी। ट्रेन नंबर 19412 दौलतपुर चौक-साबरमती एक्सप्रेस 28 जुलाई को दोपहर 2.25 की जगह शाम 4 बजे रवाना होगी।