फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Daily commuters' anger erupted, Durg Express along with Vande Bharat Express was stopped

Ambala News: दैनिक यात्रियों का फूटा गुस्सा, वंदे भारत सहित दुर्ग एक्सप्रेस रोकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Daily commuters' anger erupted, Durg Express along with Vande Bharat Express was stopped
अंबाला। रायपुर हरियाणा-अंब अंदौरा मेमू के देरी से चलने के कारण शुक्रवार सुबह आठ बजे दैनिक यात्रियों को गुस्सा फूटा। यात्रियों ने हंगामा करते हुए अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस सहित दुर्ग एक्सप्रेस को रोक दिया।
विज्ञापन

उन्होंने पटरी पर खड़े होकर रेलवे प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। वंदे भारत रुकने की सूचना मिलते ही स्टेशन पर हड़कंप मच गया। रेलवे अधिकारियों सहित आरपीएफ के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे। लगभग 10 मिनट की मशक्कत के बाद दैनिक यात्रियों को समझा-बुझाकर रेलवे लाइन से हटाया और फिर दोनों ट्रेनों का संचालन कराया।
विज्ञापन

ट्रेन के विस्तार से आई मुसीबत

दैनिक यात्री सुनील, धर्मवीर और ललित ने बताया कि ट्रेन नंबर 64563 पहले अंबाला से अंब अंदौरा के बीच चलती थी। अब इसका विस्तार रेलवे ने रायपुर हरियाणा स्टेशन तक कर दिया है। इस कारण यह ट्रेन रोजाना देरी से आ रही है। देरी से आने के कारण वे भी अपने कार्यस्थलों पर देरी से पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को भी उनकी ट्रेन को बीच रास्ते रोककर ट्रेन नंबर 22447 नई दिल्ली-अंब अंदौरा वंदे भारत को पास कराया। इससे उनकी ट्रेन फिर लेट हो गई। गुस्साए दैनिक यात्रियों ने उधमपुर की तरफ से दुर्ग जाने के लिए प्लेटफार्म दो पर आई ट्रेन के समक्ष भी धरना दे दिया। दोनों ट्रेनों का संचालन दस से 15 मिनट तक प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

700 के करीब यात्री करते हैं सफर
रायपुर हरियाणा से अंब अंदौरा की तरफ चलने वाली इस मेमू ट्रेन में रोजाना 700 के करीब दैनिक यात्री सफर करते हैं। इसमें नौकरी पेशा लोगों के अलावा स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र, पीजीआई जाने वाले मरीज और कुछ व्यापारी भी हैं। इन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले अंबाला-अंब अंदौरा के लिए मैमू ट्रेन 7:40 बजे रवाना हो जाती थी। जबसे ट्रेन को रायपुर हरियाणा तक चलाया है तब से ये ट्रेन रोजाना तीन घंटे की देरी से की दस बजे तो कभी 10:30 बजे अंबाला कैंट स्टेशन पर पहुंचती है। क्योंकि कुरुक्षेत्र से रायपुर हरियाणा तक एकल लाइन है और इस लाइन पर पहले ही कई ट्रेनें संचालित हो रही हैं। इस कारण अंब अंदौरा वाली ट्रेन समय पर नहीं पहुंच पाती।
नई ट्रेन के संचालन से मिलेगी राहत
इस समस्या के समाधान को लेकर रेलवे ने मंथन शुरु कर दिया है। पहले फेज में ट्रेन नंबर 64563 को ही समय पर संचालित करने पर जोर दिया जाएगा। अगर व्यवस्था नहीं हो पाती तो सहारनपुर की तरफ से अंबाला की तरफ आने वाली लिंक ट्रेन का विस्तार अंब अंदौरा तक किया जा सकता है, लेकिन ऐसा करने से अंबाला से कुरुक्षेत्र जाने वाले लोगों की समस्या बढ़ जाएगी। वहीं अगर नई मेमू ट्रेन को अंबाला से चलाया जाता है तो फिर इस समस्या का समाधान हो सकता है। हालांकि इसके लिए भी पहले अंबाला मंडल को रेलवे के समक्ष प्रस्ताव भेजना होगा।
वर्जन
दैनिक यात्रियों ने शुक्रवार सुबह वंदे भारत ट्रेन सहित एक अन्य एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन बाधित किया था। अभी उन्हें समझाकर रेलवे लाइन से हटाया। अगर फिर उन्होंने दोबारा से ट्रेन का संचालन बाधित करने की कोशिश तो नियमानुसार उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनकी मांग को उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दिया है।

रविंदर सिंह, प्रभारी आरपीएफ, अंबाला।
वर्जन
ट्रेन का विस्तार रेलवे बोर्ड के निर्देश पर होता है। पहले यह ट्रेन अंबाला से अंब अंदौरा के बीच चलती थी। लेकिन अब यह ट्रेन हिसार के नजदीक रायपुर हरियाणा स्टेशन तक जा रही है। इस कारण ट्रेन के अंबाला पहुंचने में कुछ देरी हो रही है। इस समस्या के समाधान को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। दूसरी ट्रेनों को रोकना गलत है।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed