{"_id":"6435bcea02c3428ffc009d74","slug":"cylinder-leak-woman-found-dead-in-room-ambala-news-c-18-1-knl1025-89293-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलिंडर रिसाव : कमरे में मृत मिली महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलिंडर रिसाव : कमरे में मृत मिली महिला
विज्ञापन
अंबाला। छावनी की शिवपुरी कॉलोनी में 55 वर्षीय पुष्पा का शव मंगलवार घर में मिला। पड़ोसियों ने जब खुले दरवाजे के भीतर जाकर देखा तो महिला बेसुध थी और गैस की बदबू आ रही थी।
पुलिस मौके पर पहुंची तो आनन-फानन में खुले चूल्हे से हो रहे गैस के रिसाव को बंद किया। महिला को छावनी नागरिक अस्पताल में पहुंचाया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। बताया जाता है कि खाना बनाने की तैयारी करते ही अचानक पुष्पा बेसुध हो गई और गैस खुली रह गई होगी। पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर से पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया।
करधान चौकी इंचार्ज हरप्रीत सिंह ने बताया कि मृतक महिला के दूर की रिश्तेदार शिवपुरी कॉलोनी निवासी सुरजीतो के बयान पर इत्तेफाकन मौत की कार्रवाई अमल में लाई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
फॉरेंसिक एक्सपर्ट की
टीम ने जुटाए साक्ष्य
सुरजीतो ने बताया कि पुष्पा के दो बेटे और एक बेटी थे। वह लंबे समय से किराये के कमरे में रह रही थी। 2022 में ही पति और दोनों बच्चों की मौत हो गई थी। बेटी शादीशुदा है। करीब एक साल से वह घर पर अकेली ही रहती थी। पड़ोसियों ने बताया कि पुष्पा के कमरे में दरवाजा रात को भी खुला रहता था। सोमवार को सुबह देखा कि दरवाजा थोड़ा सा खुला था और टीवी भी चल रहा था। पड़ोसियों ने भीतर देखा तो महिला बेसुध थी। तुरंत सूचना इलाका पुलिस को दी। मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
दो माह में ही खो दिए थे दो जवान बेटे और पति
अंबाला। शिवपुरी कॉलोनी के मकान में मृत मिली 55 वर्षीय पुष्पा के लिए वर्ष 2022 में एक साथ ही दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। 7 अप्रैल 2022 को पुष्पा ने अपने पति प्रेम चंद को बीमारी से चलते खो दिया था। अभी वह उस दुख से उभरी भी नहीं थी कि जून 2022 में ही एक से 11 तारीख के भीतर अपने दोनों जवान बेटों को एक-एक कर खो दिया। एक जून को नरसिंह तो 11 जून को दिगम्बरा की मौत हो गई थी। एक बीमारी तो दूसरा नशे में चला गया। इन मौतों पर इलाके के लोग भी सहम गए थे। पुष्पा भी अकेली पड़ गई थी। पड़ोसियों ने बताया कि पुष्पा का पति हलवाई का काम करता था। एक बेटे ई-रिक्शा चलाता था। बाद में पड़ोस के लोगों ने मिलकर पुष्पा के घर पर राशन डालने की मदद शुरू कर दी थी।