फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cyber ??thugs robbed the woman of Rs 93 thousand 692

साइबर ठगों ने महिला को लगाई 93 हजार 692 रुपये की चपत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Cyber ??thugs robbed the woman of Rs 93 thousand 692
अंबाला सिटी। साइबर ठगों ने एक महिला को 93 हजार 692 रुपये की चपत लगा दी। महिला के दो क्रेडिट कार्ड एक एप्लीकेशन से लिंक थे। पेमेंट में परेशानी आने पर उन्होंने गूगल से एप का नंबर लेकर कॉल की थी। ठगों ने जो डिटेल मांगी, वह देती रही। उसके बाद खाते से पैसे गायब हो गए। आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद महेशनगर थाने में अज्ञात पर केस दर्ज किया गया। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

प्राइवेट नौकरी करने वाली महेश नगर की अंकिता शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनके पास दो क्रेडिट कार्ड हैं। इनमें से एक की लिमिट 79 और दूसरे की 40 हजार है। दोनों कार्ड उन्होंने क्रेडिट कार्ड से लिंक कर रखे हैं। इन्हीं के माध्यम वह लेनदेन करती हैं। पीएनबी के कार्ड से वह 35 हजार प्रयोग कर चुकी हैं। 24 अप्रैल को उन्होंने किसी को 10 हजार 500 रुपये की पेमेंट की थी जोकि उन तक नहीं पहुंची। बैंक कर्मियों से पूछा तो उन्होंने इंतजार करने को कहा। दोबारा फोन किया तो बैंक स्टाफ ने उन्हें एप वालों से बात करने को कहा। अंकिता के अनुसार उसने गूगल से एप का फ्री टोल नंबर लेकर बात की। उनके मांगने पर सारी डिटेल दे दी। साइबर ठग ने उन्हें बातों में फंसा लिया। फोन पर आया एक संदेश उन्हें फारवर्ड कर दिया। उसके बाद एक लिंक आया, जिसमें उन्होंने अपनी डिटेल भर दी। खाते से पैसे निकल गए। बैंक गई तो पता चला कि खाते से 93 हजार 692 रुपये कट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed