फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cunning Thief Arrested in Trolley Theft Case

Ambala News: ट्राॅली चोरी के मामले में शातिर चोर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Cunning Thief Arrested in Trolley Theft Case
मुलाना। चोरी और लूट की वारदात पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने करीब सात महीने पहले हुई ट्राॅली चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी शातिर अपराधी है। उस पर पड़ोसी जिले कुरुक्षेत्र में भी चोरी की प्राथमिकी दर्ज हैं। बिंजलपुर निवासी गौरव ने बताया था कि 11 और 12 अगस्त 2025 की दरमियानी रात चोरों ने उसके घर के बाहर खड़ी ट्राॅली चोरी कर ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। गहन तफ्तीश के बाद पुलिस ने आरोपी विनोद कुमार, निवासी बागवाली गांव, रायपुररानी, पंचकूला को पकड़ा है। आरोपी विनोद कुमार को गिरफ्तार करने के बाद उसकी निशानदेही पर चोरीशुदा ट्राॅली बरामद कर ली गई है। वीरवार को आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed