फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   CTD team inspected the arrangements for TB campaign

Ambala News: सीटीडी की टीम ने जांची टीबी अभियान की व्यवस्थाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
CTD team inspected the arrangements for TB campaign
अंबाला सिटी। जिला अंबाला में बढ़ रहे टीबी मरीजों की जांच के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का सीटीडी टीम ने निरीक्षण किया। टीम में शामिल सीटीडी की टीम से डॉ धीरज टुमू और डॉ सुब्रतो पटेल ने जांच अभियान की व्यवस्थाओं को जांचा। सीटीडी की टीम ने शहजादपुर ब्लॉक के धनाना और बेरपुरा में भी दौरा किया।सीटीडी की टीम ने अपनी रिपोर्ट उपायुक्त अंबाला को अपनी आज की विजिट की रिपोर्ट सौंप दी है।
विज्ञापन

टीम के निर्देशों के अनुसार अब विशेष वर्ग के मरीजों को जांच करवाने के लिए अस्पताल या फिर स्वास्थ्य केंद्र के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे। स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करेगी और पुष्टि होने पर उपचार शुरू किया जाएगा।इसके लिए अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीन एमएमयू वैन लगाई गई हैं। जो ग्रामीण क्षेत्रों सहित निर्माण स्थलों पर जाकर लोगों की जांच करेगी।
विज्ञापन

रोजाना एमएमयू गांव में जाएगी और वहां पर लोगों की स्क्रीनिंग करेगी। दो मोबाइल मेडिकल यूनिट में लैब की व्यवस्था और तीसरी में लैब के साथ-साथ एक्सरे की भी सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
इन श्रेणी के लोगों की होगी स्क्रीनिंग
- पिछले पांच साल में टीबी से ठीक हुए
- पिछले तीन साल में टीबी मरीज के संपर्क में आए लोग-
- 60 साल से ज्यादा उम्र वाले लोग
- धुम्रपान करने वाले लोग, मधुमेह के मरीज, बीएमआई कम वाले मरीज
- रिहायशी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे, निर्माणाधीन स्थल पर काम करने वाले लोग
-----------
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य टीबी जांच की स्क्रीनिंग को बढ़ाना है।
------ डॉ सीमा, डीटीओ अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed