Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Crowds throng the district hospital as soon as the OPD opens; a two-to-three-hour wait for registration.

Ambala News: ओपीडी खुलते ही जिला अस्पताल में उमड़ी भीड़, पंजीकरण के लिए दो से तीन घंटे इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Crowds throng the district hospital as soon as the OPD opens; a two-to-three-hour wait for registration.
अंबाला छावनी के नागरिक असप्ताल में ओपीडी के बाहर तक लगी लाइन में खडे़ मरीज व ​तिमारदार घंटों पर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। दीपावली और भैया दूज के अवकाश के बाद वीरवार को नागरिक अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पंजीकरण काउंटरों पर स्टाफ की कमी के कारण मरीजों और तीमारदारों को कार्ड बनवाने के लिए दो से तीन घंटे तक कतारों में खड़ा रहना पड़ा। हालात ऐसे रहे कि कतारें ओपीडी भवन से बाहर तक पहुंच गईं और थककर कई मरीज फर्श पर बैठ गए।
अस्पताल प्रशासन की ओर से ओपीडी के साथ पांच पंजीकरण काउंटर बनाए गए हैं। इनमें पुरुषों, महिलाओं, गर्भवती महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगों के ऑनलाइन पंजीकरण और पुराने पंजीकरण के लिए अलग-अलग व्यवस्था है। प्रत्येक काउंटर पर कंप्यूटर ऑपरेटर तैनात है, लेकिन वीरवार को तीन महिला ऑपरेटरों के अवकाश पर होने के कारण केवल दो काउंटर ही संचालित हो सके।
विज्ञापन

भीड़ बढ़ने पर सुरक्षा गार्डों को कतार संभालने के लिए लगाया गया। बाद में एक्स-रे रूम से एक कर्मचारी को बुलाकर पंजीकरण काउंटर पर बैठाया गया। इसके बावजूद दोपहर तक मरीजों की परेशानी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
मरीजों और तीमारदारों का छलका दर्द
गोद में बच्चा लेकर डेढ़ घंटे से कतार में
तोपखाना निवासी पूनम ने बताया कि वह सुबह साढ़े नौ बजे भतीजे को बाल रोग विशेषज्ञ को दिखाने पहुंची थीं। उनकी भाभी डेढ़ घंटे से बच्चे को गोद में लेकर कतार में खड़ी हैं, लेकिन नंबर नहीं आया।
---
मजदूरी छोड़कर आया, पूरा दिन अस्पताल में बीतेगा
केसरी गांव निवासी कृष्ण ने बताया कि वह मजदूरी छोड़कर सुबह 9 बजे अस्पताल पहुंचे थे। दो घंटे बाद पंजीकरण हुआ। अब डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने के लिए भी कतार में लगना पड़ेगा।

-----------
एमआरआई से पहले कार्ड बनवाने की चिंता
यमुनानगर के हथनीकुंड निवासी सलमान खान ने बताया कि वह बहन की एमआरआई करवाने पहुंचे थे। यहां लंबी कतार देखकर चिंता बढ़ गई है। एमआरआई कब होगी पता नहीं, फिलहाल तो यही दुआ है कि पहले कार्ड ही बन जाए।
-----
तीन घंटे से दादी को लेकर खड़ा, यहीं शाम हो जाएगी
वहीं बब्याल निवासी रोहित ने बताया कि वह दादी कैलाशो देवी को कान के डॉक्टर को दिखाने के लिए तीन घंटे से लाइन में खड़े रहे। अब पंजीकरण के बाद डॉक्टर और दवा के लिए भी इंतजार करना पड़ेगा।

--------
कर्मचारियों की छुट्टियों की वजह से थोड़ी परेशानी हुई है। अब कर्मचारियों को व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।
- डॉ. पूजा पैंटल, सीएमओ, अंबाला।

अंबाला छावनी के नागरिक असप्ताल में ओपीडी के बाहर तक लगी लाइन में खडे़ मरीज व तिमारदार घंटों पर

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed