फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Crowd of ticketless passengers in sleeper coach, from toilet to gallery and notch also occupied

स्लीपर कोच में बेटिकट यात्रियों की भीड़, शौचालय से लेकर गैलरी और पायदान पर भी कब्जा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Crowd of ticketless passengers in sleeper coach, from toilet to gallery and notch also occupied
अंबाला। त्योहारी सीजन के बाद भी ट्रेनों में भीड़ थमने का नाम नहीं ले रही है। स्थिति यह है कि स्लीपर कोच में सीटों से दोगुने लोग सवार हो रहे हैं। इससे कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन ट्रेन में सीट खाली करवाने को लेकर आरपीएफ को शिकायतें मिल रही हैं।
विज्ञापन

रविवार को छावनी रेलवे स्टेशन पर बिहार जाने के लिए जो भी ट्रेन आई वो पूरी तरह से पैक थी। ट्रेन के स्लीपर कोच के शौचालय से लेकर गलियारे तक लोग बैठे हुए थे। कुछ अन्य ट्रेनों में भी ऐसे ही हालात देखने को मिले। ट्रेनों में लगातार बढ़ रही भीड़ के कारण आरक्षित टिकट लेकर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें अपनी ही सीट पर बैठने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। स्टेशन पर मौजूद मधुबनी और चंपारण निवासी जय किशोर, भूपेश, अजीत सरकार, मंगेश, गोपाल आदि ने बताया कि स्टेशन पर बिहार जाने वाली ट्रेनों का जनरल टिकट नहीं मिल रहा। टिकट काउंटर पर बताया गया कि आरक्षण केंद्र से टिकट मिलेगा। वहां भी वेटिंग टिकट उपलब्ध था। जाना जरूरी था, इसलिए बिना टिकट यात्रा मजबूरी है। अगर टिकट जांच होगी तो जुर्माना अदा कर देंगे।
विज्ञापन

कंफर्म टिकट पर कर सकते हैं यात्रा
रेलवे ने सख्त निर्देश दिए हुए हैं कि ट्रेनों में अभी सिर्फ कंफर्म टिकट यात्री ही सफर कर सकते हैं। वहीं रेलवे ने बेशक ट्रेनों से स्पेशल नंबर को हटा दिया है और नियमित नंबरों से ट्रेनों का संचालन आरंभ हो गया है। मगर, रेलवे ने जनरल श्रेणी के कोच को अभी आरक्षित श्रेणी के तहत संचालित करने के निर्देश दिए हुए हैं। इस कारण आमजन के लिए व्यवस्थाएं नहीं बन पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्टूबर में कमाए थे 6.14 करोड़ रुपये
अंबाला मंडल ने अक्टूबर माह में टिकट चेकिंग से राजस्व का नया कीर्तिमान स्थापित किया था। इस दौरान ट्रेनों में अनियमित यात्रियों और बिना टिकट यात्रियों के लगभग 1.07 लाख मामले पकड़े गए और इनसे दंड के रूप मे 6.14 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा बिना मास्क के कुल 255 यात्री पकड़े गए और उनसे 56 हजार 350 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं 181 यात्रियों को एंटी लिटरिंग एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पकड़ा गया और उनसे जुर्माने के तौर पर 43 हजार 300 रुपये वसूले गए। इस टिकट जांच में डिप्टी सीटीआई अंबाला सिमरन वालिया और परवीन कुमार सहारनपुर ने 20 लाख से अधिक का राजस्व अर्जित कर रिकॉर्ड बनाया था।

टीम कर रही कार्रवाई
बिना टिकट यात्रियों की धरपकड़ के लिए वाणिज्य विभाग की कई टीमें अलग-अलग मार्ग पर रोजाना चेकिंग कर रही हैं। बिना टिकट यात्रियों से जुर्माना वसूला जा रहा है।
- हरी मोहन, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, रेल मंडल, अंबाला।
-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed