फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Crowd in trains, railways busy in controlling

Ambala News: ट्रेनों में भीड़, नियंत्रण में जुटा रेलवे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Crowd in trains, railways busy in controlling
अंबाला रेल मंडल का सबसे बड़ा और व्यस्त रेलवे स्टेशन अंबाला छावनी।  फाइल फोटो
अंबाला। त्योहारों से पहले रेलवे ने भीड़ नियंत्रण को लेकर योजना तैयार कर ली है ताकि ट्रेन संचालन के दौरान कोई हादसा न हो और रेलवे स्टेशनों पर भी भगदड़ न मचे।
विज्ञापन

इस कड़ी में रेलवे ने भीड़भाड़ वाली कुछ ट्रेनों को चिह्नित करने की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी है, जिससे कि त्योहारों से पहले इन रेल मार्गाें पर स्पेशल ट्रेनें चलाकर यात्रियों को सुविधा प्रदान की जा सके और वो ट्रेनों में धक्के खाने से बच जाएं। प्राप्त जानकारी अनुसार भीड़ नियंत्रण करने वाली टीम में वाणिज्य निरीक्षकों सहित आरपीएफ कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी जोकि आरक्षित श्रेणी में घुसे बिना टिकट और अनाधिकृत यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इसके अलावा टीम दिव्यांग सहित महिला कोच का भी विशेष ध्यान रखेंगी ताकि महिला यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

स्थापित होगा हेल्प डेस्क
रेलवे की प्रस्तावित योजना के तहत स्टेशन के मुख्यद्वार के नजदीक ही हेल्प डेस्क बनाया जाएगा ताकि यात्रियों का मार्गदर्शन किया जा सके। इस हेल्प डेस्क पर वाणिज्य विभाग के कर्मचारी तैनात रहेंगे जो यात्री की प्रत्येक परेशानी का समाधान करेंगे। उन्हें स्पेशल ट्रेनों की भी जानकारी प्रदान की जाएगी ताकि वो भीड़भाड़ वाली ट्रेनों में न चढ़ें और विशेष ट्रेनों में बिना किसी परेशानी के सफर कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाक-चौबंद रहेगी व्यवस्था
ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा को लेकर विशेष प्रबंध रहेंगे। आरपीएफ के साथ जीआरपी कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा सीसीटीवी की मदद से शरारती तत्वों पर नजर रखी जाएगी, जबकि श्रमिकों को जहरखुरानी की वारदात से बचाने के लिए अभियान चलाया जाएगा और उन्हें प्रेरित किया जाएगा कि वो रेलवे स्टेशन पर और ट्रेन में सफर के दौरान किसी भी अज्ञात से कोई भी खाने-पीने की वस्तु न लें।

डाॅक्टर की भी होगी व्यवस्था
मौजूदा समय में अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर 270 के करीब ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इसमें कुछ विशेष ट्रेनें भी शामिल हैं। इन ट्रेनों के माध्यम से रोजाना 40 से 50 हजार यात्री गंतव्य की तरफ जा रहे हैं, लेकिन त्योहारों के दिनों में यात्रियों की संख्या एक लाख के पार हो जाती है, इसलिए सुरक्षा व सुविधा को लेकर भी रेलवे की तरफ से विशेष प्रबंध किए जाते हैं। वहीं किसी भी आपात परिस्थिति से निपटने के लिए रेलवे स्टेशन पर डाक्टर की तैनाती भी की जाती है ताकि बीमार यात्री को तुरंत उपचार उपलब्ध करवाया जा सके।
वजर्न
त्योहारों के दौरान यात्रियों को कोई परेशानी न हो। इसके लिए अतिरिक्त स्टाफ को तैनात किया जाएगा। इस कार्य में आरपीएफ व जीआरपी की भी मदद ली जाएगी।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed