फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Crowd gathered in Hathikhana temple for Jalabhishek

Ambala News: जलाभिषेक के लिए हाथीखाना मंदिर में उमड़ी भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered in Hathikhana temple for Jalabhishek
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला। महाशिवरात्रि के चलते शुक्रवार को छावनी व शहर के मंदिरों में भगतों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन

शिव मंदिरों में हर-हर महादेव के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। इस मौके पर कई मंदिर परिसरों में भव्य मेले का भी आयोजन किया गया।
छावनी के ऐतिहासिक हाथी खाना मंदिर में भी शुक्रवार को सुबह चार बजे से ही जल चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। सुरक्षा को देखते हुए यहां पर पुलिस कर्मचारियों की भी तैनाती की गई थी। इसके साथ ही मंदिर के भीतर भी महिला व पुरुष कर्मी तैनात थे। जगह जगह श्रद्धालुओं द्वारा खीर, टिक्की, दूध का प्रसाद बांटा गया। शुक्रवार सुबह सबसे पहले आरती शुरू होगी। शिवलिंग का गंगाजल, दूध, भस्म, घी, शहद, सुपारी, भांग व बेल पत्र से चार पहर अभिषेक किया गया। इसमें सबसे पहले दोपहर 12 बजे, शाम चार बजे, शाम छह बजे और फिर रात 12 बजे अभिषेक किया गया।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर निकाली भव्य बरात
महाशिवरात्रि को लेकर छावनी में जगह जगह शोभायात्रा भी निकाली गई। श्री हनुमान भगत मंडल की ओर से शिवरात्रि के चलते शुक्रवार शाम चार बजे भव्य बारात निकाली गई। इस बारात का शुभ आरंभ महेन्द्र पाल रैना, प्रधान सनातन धर्म शिव मन्दिर लाल कुर्ती बाजार द्वारा किया गया। अंबाला छावनी भगवान शिव जी को प्रथम तिलक लगाकर किया।शोभायात्रा में बम बम भोले के जयकारों से समूचा वातावरण गूंज उठा। शोभा यात्रा जिस क्षेत्र से निकलती, भक्तजनों ने पुष्पों की वर्षा की।भव्य बारात के पहुंचने पर सनातन धर्म शिव मन्दिर, लाल कुर्ती बाजार की धर्मशाला में शुभ विवाह के अवसर पर जयमाला करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed