फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Criminals killed person of Dadiyana in Ambala, attacked him with sharp weapons due to enmity

Ambala: डडियाना में बदमाशों ने की व्यक्ति की हत्या, रंजिश में तेजधार हथियारों से किया हमला; DSP मौके पर पहुंचे

Tue, 06 Aug 2024 11:09 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 06 Aug 2024 11:09 AM IST
सार

मृतक के भाई राजपाल ने बताया कि सोमवार को उसका भाई धर्मपाल पटियाला के समाना में गेहूं काटने वाली मशीन की किस्त भरने गया था> जैसे ही वह वापस लौटा तो पड़ोसियों ने हमला कर दिया। आरोप लगाते हुए कहा कि एक बार पहले पड़ोसियों से झगड़ा हुआ था।

विज्ञापन
Criminals killed person of Dadiyana in Ambala, attacked him with sharp weapons due to enmity
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

अंबाला सिटी के डडियाना गांव में रंजिश के चलते पड़ोसी ने 45 वर्षीय धर्मपाल की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। परिजनों ने बताया कि मंगलवार देर शाम 10 से 12 लोगों संग मिलकर पड़ोसी ने गंडासी सहित अन्य हथियारों से हमला कर दिया था। इतने में शोर सुनकर ग्रामीण जमा हुए तो धर्मपाल खून से लथपथ था। बेसुध होने पर परिजन उपचार के लिए सिटी नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मृतक के सिर, कान पर गहरे घाव थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूचना पाकर डीएसपी हेडक्वार्टर रमेश भी मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। मृतक के भाई राजपाल ने बताया कि सोमवार को उसका भाई धर्मपाल पटियाला के समाना में गेहूं काटने वाली मशीन की किस्त भरने गया था।
विज्ञापन




जैसे ही वह वापस लौटा तो पड़ोसियों ने हमला कर दिया। आरोप लगाते हुए कहा कि एक बार पहले पड़ोसियों से झगड़ा हुआ था। उस समय भी धर्मपाल से मारपीट हुई थी। थाने में भी शिकायत दी गई थी। बाद में आपसी समझौता हो गया था। उसी की पड़ोसी रंजिश रखे हुए था। बताया जाता है कि मृतक के बाद एक बेटा व बेटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed