फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   youth murdered in ambala

छेड़खानी के झगड़े में युवक की चाकुओं से गोद कर हत्या

Mon, 28 Sep 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Mon, 28 Sep 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन

साहा-शहजादपुर रोड पर रविवार शाम कुछ युवकों ने चाकुओं से पटियाला निवासी जसविंद्र उर्फ जस्सी, उसके दोस्त सुमित व सुमित के मामा राजेश पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमला करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल सुमित के मामा ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। जबकि लहूलुहान जस्सी और सुमित दोनों को अस्पताल में पहुंचाया गया। लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने जस्सी को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसका दोस्त सुमित उपचाराधीन है। पुलिस ने इस मामले में मौके का मुआयना कर तलाश शुरू कर दी है। उधर, हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए हैं। जिसके चलते साहा पुलिस ने स्पेशल टीमें गठित कर हमलावरों के पीछे लगा दी है।

विज्ञापन

पत्नी से छेड़छाड़ को लेकर चल रही थी रंजिश

दरअसल, ये रंजिश मृतक जस्सी की हमलावरों से नहीं थी, बल्कि रंजिश जस्सी के दोस्त सुमित के मामा राजेश की थी। साहा पुलिस प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि राजेश ने थाने में शिकायत दी थी उसकी पत्नी के साथ कुछ लोग छेड़छाड़ करते हैं। पुलिस ने रविवार को दोनों पक्षों को थाने में बुला रखा था। इसी के चलते राजेश ने भी पटियाला से अपने भांजे सुमित को साहा बुलाया था और मृतक जस्सी अपने दोस्त सुमित के साथ ही अंबाला के साहा पहुंचा था। अब रविवार शाम को राजेश, अपने भांजे सुमित व जस्सी के साथ साहा थाने जाना था। लेकिन इस दौरान दूसरे गुट ने जस्सी, सुमित और राजेश को रास्ते में ही घेर लिया। इस दौरान हमलावरों ने उन्हें बुरी तरह पीटा और ये नजारा देखकर वहां लोगों में दहशत का माहौल बन गया। हमलावरों ने उन पर चाकुओं से वार कर लहूलुहान कर दिया और फरार हो गए। इस हमले में जस्सी और सुमित जख्मी हो गए, जबकि जस्सी की हालत ज्यादा खराब थी। लिहाजा उसे अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जस्सी के शव को कैंट के सिविल अस्पताल में रखवाया गया है।

विज्ञापन

तीन दिन में साहा में दूसरा कत्ल, सुरक्षा पर सवाल

तीन दिनों के अंतराल में साहा में हत्या का ये दूसरा मामला है। 25 सितंबर को साहा में ही फौजी ढाबा के मालिक की डंडों व अन्य तेज धार हथियारों से पीटकर हत्या कर दी गई थी। साहा पुलिस अभी इस मामले को ही देख रही है कि 27 सितंबर को हमलावरों ने जस्सी नाम के युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी है। इन दोनों घटनाओं से जहां इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस सुरक्षा पर भी सवालिया निशान खड़ा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


जस्सी की हत्या के मामले में भी पुलिस ने स्पेशल टीम गठित कर दी है और हमलावरों के पीछे लगा दिया है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

-देवेंद्र, थाना प्रभारी, साहा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed