फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   woman-is-arsted

बरनाला केस में महिला पंच काबू, जेल भेजी

Sat, 19 Nov 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी Updated Sat, 19 Nov 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पिछली दिनों गांव बरनाला में युवक व युवती पर संदिग्ध हालत में पकड़ने जाने का आरोप लगाते हुए उनकी गांव में सरेआम चौराहे पर पिटाई करने, गले में जूतों का हार पहनाने के मामले में पंजोखरा पुलिस ने अब एक महिला पंच को भी काबू कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी गुरदर्शन ने बताया कि इस मामले में पुलिस अपनी कार्रवाई में जुटी हुई है, कई आरोपी इस केस में काबू कर लिए हैं और जो आरोपी फरार है उन्हें भी जल्द काबू कर लिया जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि अब इस केस में एक महिला पंच को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके अनुसार इस महिला पंच पर आरोप है कि इसने युवती को घर से निकालकर उसे जातिसूचक शब्द कहे और फिर गांव के चौराहे पर उसकी पिटाई भी की। थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस ने अब इस महिला पंच को काबू कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे 21 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पिछले दिनों गांव में युवक व युवती पर संदिग्ध अवस्था में पकड़े जाने का आरोप लगाते हुए गांव भर में सरेआम चौराहे पर लाकर उन्हें बुरी तरह पीटा गया था और उनके गले में जूतों का हार पहनाकर जमीन पर उनकी नाक रंगवाई गई थी। जबकि बाद में उनसे माफीनामा लिखवाया गया था। जबकि युवक व युवती का कहना है कि ये सारा काम महज चंद लोगों की साजिश थी, जिससे उनकी पहले से ही रंजिश थी। उन्होंने कहा कि उनमें कोई अनैतिक संबंध नहीं है, ये सब ड्रामा जानबूझकर रंजिशन रचा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed