फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Withdraw money in dispute beating of military uniforms bush

पैसे निकालने के विवाद में फौजी की पिटाई, वर्दी फाड़ी

Tue, 03 Nov 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला Updated Tue, 03 Nov 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन

सोमवार को निकल्सन रोड स्थित निजी बैंक के एटीएम से रुपये निकालने को लेकर एक युवक और फौजी की आपस में बहस हो गई। इसके बाद दोनों में हाथापाई हो गई। इसके बाद युवक और उसके परिजन एटीएम से बाहर ले आए फौजी की धुनाई कर डाली जिसमें फौजी की वर्दी भी फट गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार निकल्सन रोड पर एटीएम से रुपये निकालने आए फौजी से पहले एक युवक एटीएम मशीन से रुपये निकाल रहा था। इस प्रक्रिया में युवक ने काफी समय लगा दिया। जिस पर फौजी ने ऐतराज जताया और युवक को कहा कि वह जल्दी से कैश एटीएम से निकाल ले। इस पर युवक ने फौजी को करारा जवाब दे दिया। इसके बाद दोनों में बहस हो गई और बहस हाथापाई में बदल गई।
विज्ञापन


इसके बाद युवक ने फौजी को एटीएम से बाहर निकाला और सड़क पर ले गए। इसके बाद युवक ने महिला व युवती के साथ मिलकर फौजी की जमकर धुनाई कर डाली और फौजी की वर्दी भी फाड़ डाली। इसके बाद फौजी के चेहरे से हल्का खून भी निकल आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। लेकिन महिला ने फौजी की पिटाई जारी रखी लोगों ने बीच बचाव कर बड़ी मुश्किल से फौजी को महिला व युवक के चंगुल से बचाया। इसी दौरान किसी ने पुलिस को फोन पर सूचना दी। मौके पर पहुंची कैंट थाना पुलिस फौजी व युवक को थाने ले गए। जहां पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed