फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   windshield damaged in parking area in ambala canntt.

पार्किंग में उत्पातियों का आतंक, कारों के तोड़े शीशे

Sun, 29 Nov 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Sun, 29 Nov 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
windshield damaged in parking area in ambala canntt.

सैन्य क्षेत्र स्थित अंबा कॉम्पलेक्स की पार्किंग में शुक्रवार देर रात उत्पातियों ने जमकर आतंक मचाया। उत्पातियों ने पार्किंग में खड़ी करीब दस कारों को शीशे तोड़ डाले और बिना रोकटोक मौके से फरार हो गए। इस घटना के बावजूत इलाका पुलिस को कोई भनक तक नहीं लगी। जिसके बाद अलसुबह कार मालिकों ने पुलिस कार्यप्रणाली के खिलाफ रोष प्रकट किया। उधर, बाद में सूचना मिलने पर इलाका पुलिस ने मौके का मुआयना किया और पीड़ित कार मालिकों की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में रेजमेंट बाजार निवासी अनिल ने बताया कि रोजाना की तरह अंबा कॉम्पलेक्स की पार्किंग में रात के समय कार खड़ी कर वापस मकान में गए थे। जब शनिवार को करीब सात बजे पार्किंग स्थल में पहुंचे तो सामने का नजारा देख दंग रह गए। उनकी कार के पीछे का शीशा पूरी तरह से टूटा हुआ था और इसके साथ-साथ पार्किंग में मौजूदा अन्य कारों के शीशे भी टूटे हुए थे। जिसके बाद मौके पर कार मालिकों का जमावड़ा लग गया और उन्होंने तुरंत इलाका पुलिस को मामले से अवगत करवाया। उनका कहना था कि उत्पातियों द्वारा कार के सामान से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल कार मालिक, मनीष कुमार, ओमप्रकाश, तरूणेज आनंद व अन्य की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed