{"_id":"6431153a47dcf2ba9100c494","slug":"wife-missing-from-home-after-one-year-of-marriage-in-ambala-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: शादी के एक साल बाद ही पत्नी घर से लापता, पति ने लगाए आरोप, पत्नी ने झगड़ा कर कहा- नहीं रहना तेरे संग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ambala: शादी के एक साल बाद ही पत्नी घर से लापता, पति ने लगाए आरोप, पत्नी ने झगड़ा कर कहा- नहीं रहना तेरे संग
Sat, 08 Apr 2023 12:48 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 08 Apr 2023 12:48 PM IST
सार
अंबाला में एक पति ने पुलिस में पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई है। पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी घर से संग्दिध परिस्थितियों में लापता है। वहीं, बताया कि उसकी पत्नी कहती थी सिर्फ घर वालों के कहने पर जबरदस्ती रह रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबाला में शादी के महज एक साल बाद ही विवाहिता के घर से संग्दिध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। अंबाला सिटी के प्रीत कॉलोनी निवासी पति दिग्विजय ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई और बोला कि पत्नी हमेशा बोलती थी कि मैं तुम्हारे साथ खुश नहीं हूं। मैं तुम्हारे साथ नहीं रहना चाहती। सिर्फ घर वालों के कहने पर जबरदस्ती रह रही हूं। फोन करने के बावजूद भी कोई सुराग नहीं लग रहा।
विज्ञापन
बोला कि कई बार लड़ाई-झगड़ा कर चली जाती थी मायके
अंबाला सिटी के सेक्टर-9 पुलिस ने पति की शिकायत मिलने के बाद गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्रीत कॉलोनी निवासी दिग्विजय सिंह ने बताया कि वह करीब एक साल से किराये पर रहता है और जंडली के बड़ोदा बैंक में आधार कार्ड बनाने का काम करता है। शादी उत्तरप्रदेश निवासी भावना से 7 फरवरी को हुई थी। पत्नी आये दिन घर में लड़ाई- झगड़ा करती रहती थी और कई बार लड़ाई करके अपने मायके चली जाती थी।
विज्ञापन
पुलिस आसपास के पड़ोस से जुटी रही जानकारी
हर बार वह घर बसाने के इरादे से उसको वापस ले आता था। 4 अप्रैल 2023 को वह मायके से वापस लेकर आया था और ड्यूटी चला गया था। 2 बजे दोपहर का खाना खाने के लिये वापस अपने घर प्रीत कॉलोनी में आया तो पत्नी घर पर नहीं थी। पति ने बताया कि काफी तलाश के बाद भी कुछ पता नहीं चला। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुट गई है। रिश्तेदारों सहित आस पड़ोस के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन