ट्रक की चपेट में आया दंपति, पत्नी की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार देरशाम दिल्ली हाइवे स्थित पड़ाव थाने के निकट फ्लाईओवर पर एक तेजरफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दपंति को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि टक्कर लगते ही बाइक सवार दंपत्ति अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ऐसे में हाइवे का यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो गया।
वहीं, इलाका पुलिस ने सूचना पाकर मौके का मुआयना किया और घायलों को आनन फानन में एम्बुलेंस की सहायता से कैंट सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार के दौरान घायल पत्नी को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल पति का उपचार कर अस्पताल में दाखिल कर लिया। इलाका पुलिस ने मृतक का कैंट सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
हादसे में घायल दुखेड़ी निवासी दर्शन सिंह ने बताया कि वह अंबाला सिटी में एडवोकेट है और बुधवार को पत्नी सीमा जोकि अंबाला सिटी में एक प्राइवेट स्कूल में कार्यरत थी। उसकी छुट्टी होने के बाद बाइक पर सवार होकर वापिस दुखेड़ी की ओर जा रहा था। तभी अचानक पडाव थाने के बाद फ्लाईओवर पर एक तेजरफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इलाका पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था। फिलहाल अज्ञात ट्र्रक चालक के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।