फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Unique incident of stealing money from ATM in Ambala

Haryana: अंबाला में ATM से रुपये उड़ाने की अनोखी वारदात, बैंक को एक माह तक नहीं लगी भनक, CCTV से फंसा आरोपी

Sun, 25 Dec 2022 02:20 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 25 Dec 2022 02:20 AM IST
सार

फुटेज खंगालने पर मामला पकड़ में आया। मैनेजर ने केस दर्ज कराया है। आरोपी ने एटीएम का ऊपरी डोर खोलकर जेब से चाबीनुमा चीज निकाल की सेटिंग। 08 उपभोक्ताओं के रुपये फंसे तो मामला पकड़ में आया। आठ बैंक उपभोक्ताओं के 60 हजार रुपये उड़ाए थे। 

विज्ञापन
Unique incident of stealing money from ATM in Ambala
सीसीटीवी में कैद वारदात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के अंबाला में बदमाशों ने एटीएम से रुपये निकलने का अनूठा तरीका निकाल लिया है। वारदात इस तरह की कि बैंक को एक माह तक भनक नहीं लगी। कुछ दिन बाद एटीएम के सीसीटीवी खंगालने पर इसका पता लगा। 

विज्ञापन


बदमाश ने पहले तो एटीएम का ऊपरी डोर खोलकर जेब से चाबीनुमा चीज निकालकर सेटिंग की और चला गया। इसके बाद जो भी एटीएम से पैसे निकालने के लिए आया तो ट्रांजेक्शन होने के बावजूद पैसे बाहर नहीं आए। इस तरह कई उपभोक्ताओं के पैसे फंसते गए।
विज्ञापन


उपभोक्ता मशीन में तकनीकी खराबी होने की बात समझकर लौट गए। कुछ समय बाद दोबारा बदमाश आया तो ऊपरी डोर खोलकर पैसे निकालकर फरार हो गया। पंजाब नेशनल बैंक की महेश नगर ब्रांच के सीनियर मैनेजर नीतेश गोंडवाल की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 अक्तूबर और 13 नवंबर को उड़ाए रुपये
पुलिस ने बताया कि बदमाश ने 8 उपभोक्ताओं से करीब 60 हजार रुपये उड़ाए। पहले बदमाश 16 अक्तूबर को मुंह पर मास्क बांधकर आया और छेड़छाड़ के बाद बाहर चला गया। कुछ लोगों के पैसे फंसने के बाद वह दोबारा मशीन में गया और ऊपरी कवर खोलने के बाद चला गया। 13 नंवबर 2022 को फिर मशीन में आया और इसी तरह से वारदात को अंजाम दिया।

कई दिन तक उपभोक्ता और बैंककर्मी उलझते रहे
उपभोक्ता पैसे फंसने को मशीन की खराबी समझ कर लौट गए। सभी उपभोक्ताओं ने बैंक में शिकायत की। बैंक ने मुख्यालय को बताया। इस बीच उपभोक्ता और बैंककर्मी उलझते रहे। बैंक का दावा था कि ट्रांजेक्शन हो गई है, जबकि उपभोक्ता बोले कि पैसे ही नहीं निकले।

अंबाला में इस तरह एटीएम मशीन से चोरी का पहला मामला सामने आया है। जिले के दूसरे एटीएम में अभी तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया। -पुनीत, लीड बैंक मैनेजर अंबाला


एटीएम से रुपये उड़ाने यह पहला मामला है। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -रामपाल, महेश नगर थाना प्रभारी अंबाला कैंट 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed